नई दिल्ली, अक्टूबर 13। सेंसेक्स और निफ्टा लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। इससे कई स्मॉल और मिड कैप शेयर भी लगातार उछाल मार रहे हैं। साथ ही ऐसे शेयर निवेशकों का पैसा कई-कई गुना कर रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर है एक्सिस बैंक। एक्सिस बैंक के शेयर ने निवेशकों को पैसा 165 गुना से भी अधिक कर दिया है। इस शेयर ने 1 लाख रु के निवेश को 1.65 करोड़ रु से भी अधिक बना दिया है। आगे जानिए शेयर की डिटेल।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
एक्सिस बैंक का शेयर 20 साल में करोड़पति बनाने वाला शेयर साबित हुआ है। बैंक का शेयर 20 साल पहले 4.81 रु पर था, जबकि आज ये 800 रु के आस-पास है। यानी इसने 20 सालों में 16532 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों को पैसा 165 गुना से अधिक हो गया है। अगर किसी ने बैंक के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हो तों अब उसकी निवेश राशि 1.65 करोड़ रु से अधिक होगी।
लंबी अवधि का फायदा
निवेशक हमेशा शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह देते हैं। इससे 2 अहम फायदे होते हैं। पहला कि गिरावट आने पर कुछ समय बाद शेयर नुकसान की भरपाई कर लेता है। दूसरे लगातार ग्रोथ से आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता है। अगर पिछले 20 साल का ही इतिहास देखें तो 2008 में मंदी सहित कई बार शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। मगर समय के साथ एक्सिस बैंक शेयर बाजार के साथ नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहा।
6 महीनों में 26 फीसदी ग्रोथ
पिछले 6 महीनों में ही देखें तो एक्सिस बैंक ने निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। छह महीने पहले एक्सिस बैंक का शेयर 635 रुपये रु के भाव पर था। अगर 800 रु के मौजूदा स्तर से देखें तो यह शेयर 6 महीनों में करीब 26 फीसदी हासिल कर चुका है। आपको एफडी पर 6 महीनों में 3-4 फीसदी से अधिक रिटर्न नहीं मिलेगा। मगर एक्सिस बैंक के शेयर ने इससे कहीं अधिक रिटर्न दिया है।
1 साल में 71 फीसदी मुनाफा
एक साल की अवधि में ग्रोथ देखें तो इस बैंकिंग स्टॉक ने निवेशकों को करीब 71 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। 1 साल पहले ये 468 रुपये के रेट पर था, जबकि आज यह 800 रु के आस-पास है। बैंक की स्थापना 3 दिसंबर 1993 को यूटीआ बैंक के रूप में हुई थी। इसने अहमदाबाद में अपना रजिस्टर्ड ऑफिस और मुंबई में एक कॉर्पोरेट ऑफिस खोला था।
किसने किया प्रमोट
बैंक को यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (यूटीआई) के प्रशासक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), सामान्य बीमा निगम, राष्ट्रीय बीमा कंपनी, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, द ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन और यूनाइटेड भारत बीमा कंपनी द्वारा मिलकर प्रमोट किया गया। इसकी पहली शाखा का उद्घाटन 2 अप्रैल 1994 को अहमदाबाद में भारत के तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था। 30 जुलाई 2007 को यूटीआई बैंक ने अपना नाम बदलकर एक्सिस बैंक कर दिया था। 2013 में, एक्सिस बैंक की सहायक कंपनी, एक्सिस बैंक यूके ने बैंकिंग ऑपरेशन शुरू किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
