फैशन से लेकर सौंदर्य के टॉप ब्रांड्स में से एक शॉपर्स स्टॉप ने अपने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड को लॉन्च करके कार्डधारकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से एक समृद्ध खरीदारी अनुभव प्रदान करने की घोषणा कि है।
एक्सिस बैंक शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड के कई सारे स्पेशल फीचर्स हैं और अगर आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो चलिए इस क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास बातें भी जान लीजिए।

एक्सिस बैंक शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड के फायदे
आपको बता दें कि एक्सिस बैंक शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड के कई सारे लाभ हैं। पहला फायदा यह है कि कार्डधारकों को इस क्रेडिट कार्ड के साथ 'शॉपर्स स्टॉप फर्स्ट सिटीजन क्लब गोल्डन ग्लो' की सदस्यता भी मिलेगी। दूसरा फायदा है शॉपर्स स्टॉप के खर्च पर 20 फर्स्ट सिटिजन पॉइंट तक मिलेगा और ग्रैब डील्स के जरिये विशेष ऑफर भी मिलेगा।
इसके अलावा 400 रुपये से 5000 रुपये के बीच सभी फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज छूट और स्टेटमेंट माह में छूट की अधिकतम सीमा 400 रुपये तक है।
सिर्फ यही नहीं, इस कार्ड से ईजी डाइनर के साथ डाइनिंग डिलाइट्स का भी फायदा मिलता है। इसके अंतर्गत कार्डधारक को न्यूनतम 2500 रुपए के खर्च पर 15% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है। आपको बता दें कि शॉपर्स स्टॉक के एक्सक्लूसिव ब्रांड्स पर 2 फीसदी अतिरिक्त रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलेंगे।
इस क्रेडिट कार्ड के कार्डधारकों को शॉपर्स स्टॉप के सभी स्टोर्स और ऑनलाइन खरीदारी पर प्वाइंट्स हासिल कर सकेंगे और उसे रिडिम कर पाएंगे। हर 34 रुपए पर कंपनी एक रिवॉर्ड प्वाइंट देगी।
एक्सिस बैंक शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड के कार्डधारकों को शॉपर्स स्टॉप के कंप्लीमेंटरी वाउचर्स भी मिलेंगे और इन वाउचर्स को होमस्टॉप पर रिडीम किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त इन कार्डधारकों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हर 200 रुपये की खरीदारी पर अनलिमिटेड 12 फर्स्ट सिटीजन प्वाइंट्स भी मिलेंगे और इसके साथ ही यह पार्टनरशिप वैल्यूड कस्टमर्स को बेहतरीन शॉपिंग एक्सपीरियंस भी देगी।
जानिए क्या है ज्वाइनिंग फीस?
एक्सिस बैंक शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड की ज्वाइनिंग फीस 500 रुपए है और रिन्यूएल फीस भी 500 रुपए है। वहीं, लेट पेमेंट फीस का चार्ज 1200 रुपए है और यह आउस्टैंडिग अमाउंट पर भी निर्भर करता है।
बढ़ती जरूरतों को पूरा करने का है लक्ष्य
इस कार्ड से ग्राहकों की खरीदारी के अनुभव को और आसान बनाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही, शॉपर्स स्टॉप और एक्सिस बैंक का मूल विचार रिवॉर्ड को शॉपिंग का अहम हिस्सा बनाना भी है। एक्सिस बैंक के अध्यक्ष एवं प्रमुख- कार्ड एवं भुगतान, संजीव मोघे ने इस क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के मौके पर उनकी इस साझेदारी को एक्सिस बैंक के बढ़ते खुदरा उपभोक्ता सेक्टर में आगे बढ़ने और सर्वोत्तम श्रेणी की भुगतान प्रस्ताव सेवाएं प्रदान करने का अवसर बताया है।
इस लॉन्च पर शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, कवींद्र मिश्रा ने इस लॉन्च पर बताया कि शॉपर्स स्टॉप में हर खरीदारी के सफर को आनंदमय अनुभव बनाने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं और खरीदारी के अनुभव को और अधिक फायदेमंद बनाने में मदद एक्सिस बैंक उनकी सहायता कर रहा है।
More From GoodReturns

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

OnePlus फोन खरीदने का आखिरी मौका: आज रात 11:59 बजे तक उठाएं भारी डिस्काउंट का फायदा

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

Q1 FY27 GDP डेटा आज: क्या बढ़ेगी आपकी EMI या बाजार में आएगा उछाल?

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
