नयी दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में कारोबार या शेयरों में लेन-देन करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपके पास एक डीमैट खाता होना जरूरी है। एक डीमैट खाता बैंक के बचत खाते की तरह होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि बैंक के बचत खाते में पैसे रखे जाते हैं, जबकि डीमैट खाते में आप अपने शेयर रखते हैं। आप भारत में किसी भी स्टॉक एक्सचेंज से तब तक शेयरों की खरीद-फरोख्त नहीं कर सकते, जब तक आपके पास एक डीमैट खाता न हो। जान लें कि कैसे डीमैट अकाउंट खोला जाता है। डीमैट खाता खुलवाने के लिए आपको किसी ब्रोकिंग फर्म के एजेंट को कॉल करनी होगी, जो आपकी डीमैट खाते का प्रबंधन करने में भी मदद करेगा। डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपको फोटो आईडी, एडरेस प्रूफ आदि जरूरी कागजात की जरूरत होगी। एक बात और कि आप इस खाते में न केवल शेयर, बल्कि डिबेंचर, म्यूचुअल फंड और ईटीएफ भी रख सकते हैं। ब्रोकिंग फर्म इन खातों के लिए आपसे शुल्क ले सकती हैं। मगर कई ऐसी भी कंपनियाँ हैं जो डीमैट खाता खोलने के लिए कोई पैसा नहीं लेतीं। आइये हम आपको बताते हैं ऐसी ही 7 कंपनियों के बारे में, जिनके पास आप मुफ्त डीमैट खाता खोल सकते हैं।
1. कारवी ऑनलाइन फ्री डीमैट अकाउंट
कार्वी ऑनलाइन मुफ्त डीमैट खाता खोलने की सुविधा देती है। साथ ही कारवी 5,500 रुपये तक की रिवर्स ब्रोकरेज का ऑफर भी देती है। मगर आपके लिए जरूरी है कि रिवर्स ब्रोकरेज का लाभ लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को पढ़ लें। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त सलाह सेवा और रिसर्च रिपोर्ट भी देती है। कारवी ऑनलाइन का लंबा सर्विस ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
2. अपस्टॉक्स में खुलवायें फ्री डीमैट खाता
अपस्टॉक्स भी एक ऐसी ही फर्म है, जिसमें आप मुफ्त डीमैट अकाउंट खाता खुलवा सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि अपस्टॉक्स आपको इक्विटी डिलीवरी मुफ्त देती है। वहीं इसके इन्ट्राडे ऑर्डर पर फ्लैट 20 रुपये का शुल्क देना पड़ता है, चाहे आपका ऑर्डर कितना भी बड़ा हो। यह काफी किफायती प्लेटफॉर्म है।
3. मोतीलाल ओसवाल मुफ्त डीमैट खाता
मोतीलाल ओसवाल भी मुफ्त डीमैट खाता ऑफर करता है। आप रिसर्च और सलाहकार सेवाओं के माध्यम से विभिन्न डिवाइस और कंपनी के बैक-अप सहारे के जरिये शेयरों में खरीदारी-बिकवाली कर सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल 230 से अधिक कंपनियों और 21 से ज्यादा क्षेत्रों में 30,000 से भी अधिक रिसर्च रिपोर्ट पेश करती है। इसकी दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट में विशेषज्ञों की सलाहें भी होती हैं।
4. सैमको में भी मुफ्त डीमैट अकाउंट की सुविधा
सैमको एक और कंपनी है जो मुफ्त डीमैट खाता ऑफर करती है। इसके अलावा कंपनी अपने ब्रोकरेज पर पहले महीने 100% का कैश बैक भी देती है। यानी सैमको के साथ आप पहले महीने ब्रोकरेज फ्री कारोबार कर सकते हैं। साथ ही सैमको अपस्टॉक्स की तरह हर ऑर्डर पर फ्लैट 20 रुपये का ही शुल्क लेती है, फिर चाहे ऑर्डर कितना भी बड़ा हो। दरअसल कई ब्रोकरेज कंपनियाँ आपके ऑर्डर पर प्रतिशत के हिसाब से शुल्क लेती हैं। ऐसे में आपका शेयरं का ऑर्डर जितना बड़ा होगा, आपको ऑर्डर पर उतना ही शुल्क देना होगा। सैमको के मोबाइल ऐप में बहुत अच्छा इंटरफेस है, जिससे शेयर ट्रेडिंग करना आसान है।
5. एंजेल ब्रोकिंग फ्री डीमैट अकाउंट
जिन कंपनियो का जिक्र किया जा चुका उनकी ही तरह एंजेल ब्रोकिंग भी फ्री ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने की पेशकश करती है। एंजेल ब्रोकिंग में इक्विटी डिलिवरी आधारित ट्रेडिंग मुफ्त है, जबकि इंट्रा-डे ट्रेडिंग के लिए शुल्क सिर्फ 20 रुपये है, फिर चाहे ऑर्डर कितना भी बड़ा हो। खास बात ये है कि एंजेल ब्रोकिंग में डीमैट खाता खोलना पेपरलेस है। साथ ही यह निवेशक के लिए परेशानी मुक्त प्रक्रिया होने का वादा करती है।
6. रिलायंस स्मार्ट मनी मुफ्त डीमैट खाता
रिलायंस स्मार्ट मनी भी मुफ्त डीमैट खाता प्रदान करती है। रिलायंस स्मार्ट मनी रिलायंस सिक्योरिटीज का प्लेटफॉर्म है, जबकि रिलायंस सिक्योरिटीज रिलायंस कैपिटल की ब्रोकिंग इकाई है। रिलायंस स्मार्ट मनी के जरिये डीमैट खाता खोलना भी निशुल्क है। इसका प्लेटफॉर्म भी शक्तिशाली है और रिसर्च द्वारा समर्थित है। रिलायंस सिक्योरिटीज 1700 से अधिक स्थानों पर मौजूद और 10 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ भारत के सबसे बड़ा खुदरा ब्रोकिंग हाउसों में से एक है।
7. 5 पैसा.कॉम फ्री डीमैट खाता
5 पैसा.कॉम भी मुफ्त डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए एक शानदार जगह है। सबसे शानदार बात यह कि यहाँ ब्रोकरेज सिर्फ 10 रुपये प्रति ट्रेड है। आप एक ही प्लेटफॉर्म से अपने सभी निवेशों का प्रबंधन कर सकते हैं। यह एक एडवांस्ड चार्टिंग और पोर्टफोलियो मॉड्यूल भी है।
यह भी पढ़ें - एटीएम या क्रेडिट कार्ड खोने के बाद सबसे पहले क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications