ATM Frauds in India: ऑफिस से लेकर चौराहों तक, एटीएम मशीन कई जगह होने पर लोग आसानी से कैश निकाल पाते हैं, लेकिन इन सभी के बीच एटीएम से जुड़े हुए फ्रॉड भी बहुत अधिक बढ़ रहे हैं।
हाल ही में एक ऐसा फ्रॉड भी सामने आया है जिसमें अगर एक बार आपके पैसे फंस जाएं तो आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर यह फ्रॉड किस तरह होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
यह है एटीएम से जुड़ा हुआ फ्रॉड
आपको जानकर हैरानी होगी कि कई एटीएम पर साइबर ठग एटीएम कार्ड स्कैन करने वाली जगह पर फेवीक्विक लगा देते हैं, जिससे आपका एटीमए कार्ड मशीन से चिपक जाता है और फिर शुरू होता है एटीमए कार्ड के साथ फ्रॉड।
ऐसे में जब कोई भी व्यक्ति अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाता है तो कार्ड मशीन में चिपक जाता है।
ऐसे में व्यक्ति इसे निकालने के लिए परेशान होकर वहां दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट करते हैं और साइबर ठग इस नंबर की जगह अपने नंबर को वहां चिपकाकर जाते हैं।
जब व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करता है तो इस दौरान वह साइबर ठग पिन मालूम कर लेते हैं और आपको घर जाने के लिए कह देते हैं और यह जानकारी दे देते हैं कि यह परेशानी रिजॉल्व हो जाएगी और अगले दिन वह बैंक जाकर कार्ड ले सकते हैं लेकिन असल में साइबर ठग खुद आकर कार्ड निकालते हैं और फिर सारे पैसे निकाल लेते हैं।
अगर आपके साथ यह फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
अगर आपके साथ कभी यह एटीएम फ्रॉड हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है ऐसे में आपको सबसे पहले 112 नंबर पर कॉल करना होगा और फिर वहां पर पुलिस के आने के बाद उन्हें सारी जानकारी देनी होगी।
इससे साइबर ठग आपके कार्ड को निकालने नहीं आ पाएंगे और न ही उन्हें आपके पिन के बारे में जानकारी हासिल होगी।
एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान
आपको एटीएम से पैसे निकालने से पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि आसपास कोई हिडन कैमरा न हो इसके अलावा आपको एटीएम पिन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए।
अगर आप एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं तो ध्यान रखें कि वहां कोई दूसरा व्यक्ति नहीं होना चाहिए। अगर कोई दूसरा व्यक्ति वहां मौजूद है तो उसे बाहर जाने के लिए कहें या पिन छिपाकर दर्ज करें।
इसके अलावा अपना पिन किसी के साथ साझा न करें क्योंकि इससे भी फ्रॉड होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, लेकिन अगर आपको किसी को एटीएम कार्ड देना पड़ रहा है तो तुरंत कार्ड का पिन बदल लें और ट्रांजेक्शन पर नजर रखें।
अगर आपका कार्ड फंस जाए तो कस्टमर केयर पर कॉल करने की बजाए आपको पुलिस के नंबर पर कॉल करनी होगी। अगर आप कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करते हैं तो हो सकता है कि बाद में आपका बढ़ा नुकसान हो जाए।
यह भी पढ़ें- Today Gold Price : चेन्नई में लुढ़के सोने के दाम, आभूषण के खरीदारों को मिली खुशखबरी
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
