
Atal Pension Yojana : हर कोई बढ़ती उम्र के खर्चे से परेशान है। और होना भी चाहिए, क्योंकि भारत में बड़ी संख्या में लोग रिटायरमेंट लाइफ के लिए अपने बच्चों पर निर्भर होते हैं। मगर आज का जमाना किसी पर निर्भर होने का नहीं है। इसलिए काम करते हुए ही रिटायरमेंट के लिए निवेश जरूरी है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित रखने के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आप सरकार की अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में निवेश कर सकते हैं। ये योजना कम पैसों में आपको 60 साल की आयु के बाद अच्छी मासिक पेंशन दिला सकती है।
2015 में हुई थी शुरू
अटल पेंशन योजना को 2015 में शुरू किया गया था। शुरुआत में इस योजना को केवल असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए ही खोला गया था। मगर अब 18 से 40 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश करके पेंशन पा सकता है। आपका बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता होना जरूरी है। ऐसा है तो आप इस स्कीम में आसानी से निवेश कर सकते हैं। इस योजना में 60 साल की आयु के बाद पेंशन मिलने लगती है।

अधिकतम 5000 रु का निवेश
अटल पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसमें आपको कितनी पेंशन मिलेगी ये इस बात पर निर्भर है कि आप कितनी उम्र में पैसा जमा करना शुरू करते हैं और कितना पैसा जमा करते हैं। इस योजना के तहत कोई भी कम से कम मासिक पेंशन 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये ले सकता है। स्कीम के तहत 2000 रुपये, 3000 रुपये और 4000 रुपये की भी मासिक पेंशन मिल सकती है। एक बचत खाते, आधार नंबर और मोबाइल नंबर से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
सिर्फ 7 रु रोज जमा करें
अटल पेंशन योजना के तहत दो ही तरीकों से आप ज्यादा पेंशन ले सकते हैं। पहला कि यदि आप जल्दी निवेश करें या फिर ज्यादा निवेश करें। अगर आप 18 साल की आयु में ही अटल पेंशन योजना में निवेश करना शुरू कर देते हैं तो 60 साल की उम्र पर हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए आपको सिर्फ हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे। यानी डेली 7 रु रोज।

ये हैं बाकी पेंशन प्लान
अगर आप एक हजार रुपये मासिक पेंशन चाहते हैं तो केवल 42 रुपये प्रति माह जमा करना होगा। यानी हर रोज 1.5 रु। 2000 रुपये पेंशन के लिए हर महीने 84 रुपये जमा करने होंगे। 3000 रुपये के लिए आपको हर महीने 126 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह 4000 रुपये की मासिक पेंशन के लिए आपको हर महीने 168 रुपये जमा करने होंगे।

यदि हो जाए डेथ
अगर किसी व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु से पहले डेथ हो जाए तो उसकी पत्नी/पति को इस योजना में पैसा जमा करना जारी रखने की अनुमति मिलेगी। फिर 60 साल की आयु पर हर महीने पेंशन मिलेगी। एक दूसरा भी होता है कि जमाकर्ता की मृत्यु पर एकमुश्त राशि ली जा सकती है। नॉमिनी को एकमुश्त राशि दी जाती है। इस योजना पर टैक्स बेनेफिट भी मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
