नयी दिल्ली। 1 जुलाई 2020 से बैंक अटल पेंशन योजना (एपीआई) लाभार्थियों के खातों से ऑटो-डेबिट मासिक योगदान को फिर से शुरू करेंगे। यानी हर महीने एपीआई योजना लाभार्थियों के बैंक खाते से अपने आप मासिक योगदान की राशि कट जाएगी। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बैंकों को 30 जून तक ऑटो-डेबिट सिस्टम रोकने को कहा था। अब पीएफआरडीए ने एपीआई ग्राहकों को ई-मेल के जरिए कहा है कि 1 जुलाई ये फैसिलिटी फिर से शुरू होने जा रही है। अप्रैल में पीएफआरडीए ने घोषणा की थी कि एपीआई ग्राहकों के बैंक खातों से ऑटो-डेबिट सर्विस 30 जून 2020 तक के लिए रोक दी जाएगी। इस पेंशन स्कीम के अधिकांश सदस्य कम इनकम वाले हैं और कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान ये वर्ग सबसे अधिक पीड़ित हुआ, इसीलिए पीएफआरडीए ये फैसला लिया था।
नहीं लगेगा कोई चार्ज
पीएफआरडीए ने यह भी कहा कि यदि 30 सितंबर 2020 से पहले ग्राहक अपने पेंशन योजना खाते को नियमित नहीं करते तो उनसे कोई दंडात्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा। आमतौर पर देरी से योगदान के लिए बैंकों जुर्माना वसूलते हैं। जहां तक जुर्माने का सवाल है तो मासिक 100 रुपये तक के योगदान के लिए प्रति माह 1 रुपये; 101 रुपये और 500 रुपये के बीच योगदान के लिए प्रति माह 2 रुपये; 501 रुपये और 1,000 रुपये के बीच योगदान के लिए प्रति माह 5 रुपये; 1,001 रुपये से अधिक योगदान के लिए प्रति माह 10 रु का साधारण जुर्माना वसूला जाता है।
क्या है अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना भारत सरकार की असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को पेंशन लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक स्कीम है। इस योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। योजना में योगदान करने के लिए बैंक खाता जरूरी है। पेंशन योजना के तहत आपको 1,000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है। स्कीम में सब्सक्राइबर का मासिक योगदान उनके निवेश की शुरुआत के समय उम्र और 60 वर्ष का होने पर वे कितनी पेंशन चाहते हैं उस पर निर्भर करता है।
अटल पेंशन योजना की जरूरी बातें :
- ये योजना 18 से 40 वर्ष तक की आयु के सभी भारतीयों के लिए खुली है
- इसमें आपको जीवन भर के लिए मासिक पेंशन मिलती है
- योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये है
- मैच्योरिटी से पहले सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलेगी
- यदि दोनों की मृत्यु हो जाये तो नॉमिनी को पैसा मिलेगा
- योजना में निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप का कॉन्ट्रिब्यूशन रुका तो खाता फ्रीज कर दिया जायेगा और फिर बंद हो जाएगा।
- अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://npscra.nsdl.co.in/nsdl/scheme-details/APY_Scheme_Details.pdf
कितना देना होता है प्रीमियम
उदाहरण के लिए अगर आप 18 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं तो 60 वर्ष की आयु में 1,000 रुपये मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको हर महीने सिर्फ 42 रुपये देने होंगे। वहीं 5,000 रुपये की मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको 60 साल की आयु तक मासिक 210 रुपये देने होंगे। वहीं 40 साल वालों को 1,000 रुपये की पेंशन के लिए 291 रुपये और 5000 की पेंशन के लिए 1,454 रुपये का प्रीमियम हर महीने जमा करना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
