Atal Pension Yojana Scheme: अगर आप भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आज हम पति-पत्नी के लिए एक ऐसी योजना बताने जा रहे हैं जिससे आप दोनों को हर महीने एक हजार से लेकर 5 हजार रुपये प्रति महीने की गांरटीड पेंशन 60 साल की उम्र से मिल सकती है।
पेंशन की राशि पति-पत्नी के द्वारा दिये जाने वाले योगदान पर निर्भर करती है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे इसमें अप्लाई किया जा सकता है।

अटल पेंशन योजना में ऐसे शुरु करें निवेश
इस योजना में आप हजार, दो हजार , तीन हजार रुपये प्रति महीने का निवेश शुरु कर सकते हैं। 60 साल की उम्र में इस स्कीम से आपको पेंशन मिलती है। पेंशन की राशि आपके द्वारा दिये जाने वाले योगदान राशि पर निर्भर करती है। कोई भी भारतीय नागरिक अटल पेंशन योजना का लाभ उठा सकता है।
18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में निवेश करना शुरु करते हैं, तो उसे रिटायरमेंट पर 5000 रुपये महीने की पेंशन मिल सकती है।
इसके लिए हर महीने 210 रुपये महीने निवेश करना होगा। अगर पति-पत्नी दोनों लोग मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं।
ऐसे में दोनों की उम्र जब 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद दोनों लोगों को हर महीने पांच-पांच हजार कुल दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे निवेश करके घर में हर महीने अधिकतम 10,000 रुपये महीने की पेंशन आएगी।
ऐसे करें अटल पेंशन योजना में अप्लाई
अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले बैंक शाखा/डाकघर से संपर्क करें जिसमें आपका बचत बैंक खाता है या यदि ग्राहक के पास बचत खाता नहीं है तो बचत खाता खोलें।
फिर बैंक खाता संख्या/डाकघर बचत बैंक में खाता संख्या प्रदान करें और बैंक कर्मचारियों की सहायता से APY पंजीकरण फ़ॉर्म भरें।
इसके लिए आधार/मोबाइल नंबर प्रदान करें। यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन योगदान के बारे में कम्युनिकेशन सुविधा के लिए प्रदान किया जा सकता है। मासिक/तिमाही/अर्धवार्षिक योगदान के ट्रासफंर के लिए बचत बैंक खाते/डाकघर बचत बैंक खाते में आवश्यक राशि रखना सुनिश्चित करें।
अगर पति-पत्नी की मौत हो जाती है तो दोनों की मौत के बाद सारा पैसा नॉमिनी को वापस मिल जाएगा। यदि व्यक्ति विवाहित है, तो उसका जीवनसाथी डिफ़ॉल्ट नामांकित व्यक्ति होगा। अविवाहित व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को नामांकित व्यक्ति के रूप में नामित कर सकते हैं और उन्हें विवाह के बाद अपने जीवनसाथी का विवरण देना होगा। जीवनसाथी और नामांकित व्यक्ति का आधार विवरण प्रदान किया जा सकता है।
मासिक/तिमाही/अर्धवार्षिक इंटरवल पर बचत बैंक खाते/डाकघर बचत बैंक खाते से ऑटो-डेबिट सुविधा के माध्यम से किया जा सकता है। मासिक/तिमाही/अर्धवार्षिक कंट्रीब्यूशन इच्छित/वांछित मासिक पेंशन और प्रवेश के समय कंट्रीब्यूटर की आयु पर निर्भर करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications