नई दिल्ली, अगस्त 19। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) असंगठित क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए शुरू की गयी एक पेंशन योजना है। यह योजना एनपीएस आर्किटेक्चर के माध्यम से पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा चलाई जाती है। अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों को कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। न्यूनतम पेंशन बेनेफिट की गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जाती है। अच्छी बात यह है कि आपको सिर्फ 7 रु जमा करके ही मासिक 5000 रु की पेंशन मिल सकती है।
सरकार भी करेगी पैसा जमा
इस योजना के तहत सरकार आपके योगदान का 50 प्रतिशत या प्रति वर्ष 1,000 रुपये, जो भी कम हो, का सह-योगदान भी करती है। मगर सरकारी मगर उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और इनकम टैक्स भी नहीं देते। अब जानते हैं कि इस स्कीम में निवेश की क्या शर्ते हैं।
कौन कर सकता है निवेश
सब्सक्राइबर की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उसके पास बचत बैंक खाता / डाकघर बचत बैंक खाता होना चाहिए। आपके पास आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। किसी भी कारण से सब्सक्राइबर की मृत्यु के मामले में, पेंशन पति या पत्नी को दी जाएगी और उन दोनों (ग्राहक और पति / पत्नी) की मृत्यु पर, पेंशन राशि उसके नॉमिनी व्यक्ति को दी जाएगी।
कितना जमा करना होगा प्रीमियम
जितनी पेंशन आप चाहते हैं उसी हिसाब से आपका प्रीमियम भी तय होगा। यदि कोई 18 वर्षीय एपीवाई खाता खोले और हर महीने 1000 रु की मासिक पेंशन चाहे तो उसे हर महीने केवल 42 रु जमा करने होंगे। 2000 रु की मासिक पेंशन के लिए आपको 84 रु, 3000 रु मासिक पेंशन के लिए 126 रु, 4000 रु की मासिक पेंशन के लिए 168 रु और 5000 रु की मासिक पेंशन के लिए हर महीने 210 रु का निवेश करना होगा। 210 रु के हिसाब से डेली खर्च हुआ 7 रु। अगर आप 5000 रु की मासिक पेंशन पाना चाहें और आपकी आयु 18 साल से अधिक हो तो जाहिर सी बात है कि प्रीमियम भी अधिक होगा। पेंशन राशि 60 साल की आयु पर शुरू होती है और जीवन भर मिलती रहती है।
सभी बैंक देते हैं फैसिलिटी
देश के सभी बैंक एपीवाई खाता खुलवाने की सुविधा देते हैं। जिस बैंक में आपका खाता हो उसी की ब्रांच में जाएं और एपीवाई के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन के अलावा बैंक शाखाओं में भी उपलब्ध होते हैं। आप फॉर्म डाउनलोड कर इसे बैंक में जमा कर सकते हैं। या आप इसे बैंक में ही लेकर वहीं भर कर जमा कर सकते हैं।
योगदान में चूकने पर जुर्माना :
- प्रति माह 100 रुपये तक के योगदान पर 1 रु
- 101 से 500 रु प्रति माह तक योगदान पर प्रति माह 2 रु
- 501 से 1000 रु प्रति माह तक योगदान पर प्रति माह 5 रु
- 1001 रु से अधिक योगदान पर प्रति माह 10 रु
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
