अटल पेंशन योजना सरकारी पेंशन स्कीम है। इसके तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। एपीवाई में पेंशन की रकम आपके द्वारा किए गए निवेश और आपकी उम्र पर निर्भर करती है।
नई दिल्ली: अटल पेंशन योजना सरकारी पेंशन स्कीम है। इसके तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। एपीवाई में पेंशन की रकम आपके द्वारा किए गए निवेश और आपकी उम्र पर निर्भर करती है। बता दें कि साल 2015 में मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का ऐलान किया था। एपीवाई असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई थी, मगर 18 से 40 साल की उम्र तक का कोई भी भारतीय नागरिक एपीवाई का लाभ उठा सकता है।
पेंशन राशि 1,000 से 5,000 रुपये के बीच निश्चित
नेशलन पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में जहां 60 साल की उम्र तक जमा की राशि के आधार पर पेंशन तय होती है, वहीं एपीवाय (एपीवाई) में यह पेंशन राशि 1,000 से 5,000 रुपये के बीच निश्चित रहती है। यह राशि सब्सक्राइबर द्वारा जमा की जाने वाली राशि पर निर्भर करती है। आप एपीवाई में जमा किए जाने वाले पैसे पर आयकर कानून 1961 के सेक्शन 80CCD (1) के तहत टैक्स छूट भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको लेन-देन की रसीद जमा करवानी होगी। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपका हिस्सा एपीवाई खाते में जमा हो रहा है। यदि आपकी ओर से एपीवाई खाते में पैसा जमा नहीं हो रहा है, तो आप पर पेनल्टी लगाई जाएगी। यदि आप अपने एपीवाई खाते की जानकारी डिजिटल माध्यम से चाहते हैं, तो एनपीएस वेबसाइट से या फिर एपीवाई और एनपीएस लाइट एप को डाउनलोड कर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
इस जानकारी के बारे समझने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास अपना पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रैन) है। यह पंजीकरण के समय एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर भेजा जाता है। हालांकि, प्रैन की जरूरत एप से लॉन-इन के समय पड़ती है। यदि आप वेबसाइट के जरिए लॉग-इन कर रहे हैं, तो आपको बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होती है। यहां, प्रैन की खास जरूरत नहीं। अगर आपने भी एपीवाई के लिए अपना नामांकन किया हुआ है, तो आप इस तरह अपनी सहयोग राशि की जानकारी ले सकते हैं।
जानिए वेबसाइट के लिए कैसे करें चेक
- कंप्यूटर या लैपटॉप पर 'https://www.npscra.nsdl.co.in/scheme-details.php' खोलिए।
- इसके बाद 'APY e-PRAN/Transaction Statement View' पर क्लिक करिए। यह आपको एक दूसरे पेज पर पुन:निर्देशित करेगा।
- 3. इसके बाद आप इच्छानुसार 'प्रैन के साथ' या 'प्रैन के बिना' का विकल्प चुन सकते हैं।
- 4. यदि आपने 'प्रैन के साथ' विकल्प चुना है, तो आपको अपना PRAN और बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा। यदि आपने 'प्रैन के बिना' विकल्प का चयन किया है तो यूजर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर और जन्म तिथि भरनी अनिवार्य होगी।
- 5. जानकारी भरने के बाद आप ई-प्रैन व्यू या लेन-देन की स्टेटमेंट में एक का चुनाव करना होगा।
- 6. कैप्चा कोड को सही तरीके से भर कर 'Submit' पर क्लिक करें
- एपीवाई ई-प्रैन से आप अपने एपीवाय ई-कार्ड का जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने एपीवाई के पेंशन के शुरू होने की तारीख, पेंशन के लिए चुनि गई राशि और एपीवाय सर्विस प्रोवाइडर, इत्यादि के बारे में भी जान सकते हैं।
- लेनदेन की स्टेटमेंट आपको आपकी एपीवाई सहयोग राशि के बारे में जानकारी मिलेगी, जो आपने मासिक, त्रैमासिक या अर्धवर्षीय आधार पर जमा की होगी। इसके साथ ही आपको एपीवाई में आपके खाते में संपूर्ण सहयोग राशि की भी जानकारी मिलेगी।
- इन सबके साथ ही आप नॉमिनी का नाम, पेंशन राशि और किसी विशेष वित्तीय वर्ष में जमा की गई राशि के बारे में भी जान सकते हैं।
एप के जरिए ऐसे करें जांच
1. गूगल प्ले स्टोर से 'APY and NPS Lite' एप डाउनलोड करिए।
2. प्रैन नंबर डालकर लॉग-इन पर क्लिक करिए।
3. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जो स्वत: ही आपके इनबॉक्स से ट्रैक कर लिया जाएगा. इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपका होमपेज खुलेगा, जो आपको स्कीम में जमा की गई कुल राशि बताएगा। आप एप के जरिए इस स्टेटमेंट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने अकाउंट की जानकारी भी ले सकते हैं।
ऑफलाइन ऐसे करें योगदान की जांच
एनपीएस की वेबसाइट के अनुसार, आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक एसएमएस भेजा जाएगा, जिसमें आपके द्वारा जमा की गई सहयोग राशि की जानकारी होगी। इसके अलावा आप अपने बैंक की शाखा पर जाकर भी एपीवाई की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट का दावा है कि समयबद्ध स्टेटमेंट सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (सीआरए) को भेजी जाएगी, जो इसके बारे में एपीवाई खाताधारक को सूचित करेगी। हालांकि, वेबसाइट पर यह नहीं बताया गया कि यह समयावधि कितने अंतराल की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 20 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications