Antyodaya Ration Card Scheme: सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को हर महीने सस्ती कीमतों पर या मुफ्त में अनाज देती है। हालांकि की इसके लिए आपके पास राशन कार्ड होना बहुत जरूरी है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों में अनाज बांटती है। अगर आपके पास राशन कार्ड है तो इतनी महंगाई के जमाने में भी आपको गेहूं 2 रुपए किलो और चावल 3 रुपए किलो में मिल जाता है। वहीं चीनी आपको बाजार से 18 रुपए कम तक की कीमत पर मिल जाती है।
इस सुविधा का फायदा सिर्फ उसी परिवार को मिल सकता है जिसके पास अंत्योदय राशन कार्ड होता है। यह गुलाबी रंग का राशन कार्ड होता है। आंकड़े के मुताबिक फिलहाल देश के 1.89 करोड़ परिवारों के पास अंत्योदय राशन कार्ड है। इस कार्ड से गरीबों को काफी मदद मिलती है और महंगाई के समय में भी उन्हें राशन कम कीमत पर मिल जाता है।

यह राशन कार्ड उन लोगों को जारी किया जाता है, जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन जी रहे हैं। अगर कोई शारिरिक रूप से दिव्यांग है, तो उसके लिए भी अंत्योदय कार्ड बनाया जाता है।
यह कार्ड उन लोगों के लिए हैं, जिनके पास अपनी खुद की जमीन नही है। इसके अलावा वो कृषि मजदूर हैं या फिर सीमांत किसान हैं। इनके अलावा कचरा उठाने वाले और झुग्गी में रहने वाले लोगों सरकार द्लारा चलाई गई इस योजना का फायदा उठाते हैं।
इसके अलवा अगर कोई महिला विधवा है या फिर किसी उम्र 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति जिनके पास पेंशन या आय का दुसरा साधन नहीं है वो भी इस कार्ड के तहत मिलने वाले फायदों का लाभ उठा सकते हैं।
अंत्योदय राशन कार्ड आपको कुछ शर्तों पर दिया जाता है। इस कार्ड का उद्देश्य सबसे निचले और गरीब तबके को सस्ती कीमतों पर राशन मुहैया करवाना है। अगर आप इन क्राइटेरिया के अंदर आते हैं तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के लिए आपके पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आपकी एक साल की इनकम 20 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उस व्यक्ति का पहले से भी कोई राशन कार्ड भी नहीं होना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको कई जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और मोबाइल नंबर लगते हैं।
कैसे करें आवेदन आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले अंत्योदय राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है।
कैसे होगा ऑफलाइन आवेदन
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको खाद्य आपूर्ति विभाग से आवेदन फार्म लेना होगा। इस फॉर्म को भरकर आप ऊपर लिखे गए सभी दस्तावेज जमा करके अपने राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आप ऑनलाइन भी सरकार की वेबसाइट के आसानी से राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इस समय ज्यादातर राज्य ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा देने लगे हैं। इसके लिए आप अपने राज्य की गवर्नमेंट साइट पर जाकर अंत्योदय राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आप सरकार की इस वेबसाइट पर फैमिली आईडी के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता है। गौरतलब है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के जारिए इसके लिए अलग से कोई फॉर्म भरना नहीं होता है। अगर फैमिली आईडी में आपकी सालाना इनकम दर्ज है, तो उसके आधार पर यह राशन कार्ड बनाया जा सकता है। अगर आवेदक अंत्योदय राशन कार्ड पाने की कैटेगरी में है तो उसे सरकार के द्वारा खुद ही यह राशन कार्ड इशू कर दिया जाता है और आपको सस्ता राशन मिलता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications