नई दिल्ली, जनवरी 12। क्रिप्टोकरेंसी अब बहुत फेमस हो चुकी है। लोग इनमें जम कर पैसा लगा रहे हैं और कमा रहे हैं। मगर ध्यान रहे कि ये जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है। यहां शेयर बाजार से भी अधिक जोखिम है। इसलिए निवेश करते समय जोखिम को न भूलें। बहरहाल आपने कई क्रिप्टोकरेंसियों के बारे में सुना होगा, जो बेहद कम समय में हजारों-लाखों फीसदी उछल गयीं। मगर इनमें कई क्रिप्टोकरेंसी बाद में गिर भी गयीं। यानी उनका रिटर्न स्थिर नहीं रहा। इसलिए सावधानी का स्तर बढ़ाना होगा। इस बीच एक और क्रिप्टोकरेंसी है, जो पिछले 24 घंटों में 4300 फीसदी से अधिक उछली है। जानते हैं इस क्रिप्टो का नाम।
ये है शीबा हंटर
शीबा हंटर शीबा इनु और एलियन शीबा इनु से काफी मिलता जुलता नाम है। इस क्रिप्टो में बीते 24 घटों में 4300 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। पिछले 24 घंटों में इसका ऊपरी स्तर 0.000000000342 डॉलर और निचला स्तर 0.00000001513 डॉलर रहा है। इसकी बीते 24 घंटों में ट्रेडिंग वैल्यू 605,584.07 डॉलर है। खबर लिखते समय भी (करीब 3 बजे) इस क्रिप्टो में बीते 24 घंटों में 4214 फीसदी की तेजी दिख रही है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
शीबा हंटर (शंट) की मार्केट वैल्यू 15,107,300 डॉलर है। वर्तमान में शीबा हंटर यानी शंट की कॉइनमार्केट रैंकिंग 344 है। मगर इसकी लाइव मार्केट कैप उपलब्ध नहीं है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार शीबा हंटर एक एनिमेटेड कैरेटक्टर आधारित गेम है, जिसे वीडियो गेम खेलने का आनंद लेते हुए इनकम कमाने वाले खिलाड़ियों के लिए को मजेदार और सरल अनुभव प्रदान करने के लिए डेवलप किया गया है।
इन एक्सचेंजों पर लिस्ट
कॉइन, जिसे पैनकेक्सऐप के माध्यम से खरीदा जा सकता है, ने ट्विटर पर घोषणा की कि यह कॉइनमार्केटैप के साथ-साथ कॉइनगेको पर भी लिस्टेड है। इसका गेम फरवरी में लॉन्च होने वाला है।
ये क्रिप्टो भी उछली थी
आपने एलियन शीबा इनु का सुना होगा। अगर नहीं सुना तो यह एक कॉइन है, जिसने हाल ही में 1900 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई। रविवार की शाम तक बीते 24 घंटों में कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार इस क्रिप्टो में 1900 फीसदी से अधिक की उछाल आई थी। एलियन शीबा इनु के पास अधिकतम 10 करोड़ कॉइन की सप्लाई है।
एलियन शीबा इनु
अगर आप एलियन शीबा इनु की तेजी से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। इसकी कई वजह हैं। दरअसल एलियन शीबा इनु के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। बाजार पूंजीकरण के मामले में यह 3350 रैंक से भी ऊपर है। कोई भी क्रिप्टो एक्सपर्ट कभी भी इतनी कम रैंक वाले कॉइन में निवेश करने की सलाह नहीं देते।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
