नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने इस बार वार्डरोब रिफ्रेश सेल लगाई है। अमेजन की यह सेल शुरू हो चुकी है, जो 19 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में करीब 1200 से ज्यादा ब्रांड्स के कपड़े खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा करीब 40 लाख से ज्यादा स्टाइल की रोज की जरूरत की वस्तुएं भी मिल रही हैं। इस सेल में कपड़ों के अलावा घड़ियां, जेवर, फुटवियर, स्पोर्ट्स वियर से लेकर कई वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। इन सभी वस्तुओं पर भारी छूट का ऑफर दिया जा रहा है।
छूट पर भी ऐसे उठाएं छूट का फायदा
अमेजन की इस सेल में एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। लेकिन अगर इस छूट का फायदा लेना है तो न्यूनतम 3000 रुपये की खरीदारी करनी पड़ेगी। वहीं अमेजन पे से 4000 रुपये की न्यूनतम खरीदारी करने पर सभी प्री-ऑर्डर्स पर 15 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक दिया जाएगा।
खरीदें स्वेटर-जैकेट और शॉल
अमेजन इस सेल में स्वेटर, जैकेट, शॉल, स्वेटशर्ट, पुलोवर, हुडीज, कार्डिगन, मफलर, ग्लव्स जैसे कपड़े और सामान पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा भारी छूट पर जाड़े के बच्चों के कपड़े और पुरुष भी अपने लिए जाड़े के कपड़े खरीद सकते हैं। अगर क्रिसमस या नए साल की खरीदारी करनी हो तो भी यह अमेजन की यह सेल भारी छूट पर खरीदारी का मौका दे रही है।
कितनी तक मिल रही छूट
आदमियों और महिलाओं के कपड़ों पर इस सेल में करीब 80 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं बच्चों के कपड़ों पर करीब 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। अमेजन की सेल में इंडियन टेरेन, स्पाईकर, मोंटेकार्लो, रेमंड, वैन ह्युसेन, एरो, वेरो मोडा, ओनली, फॉरएवर 21, मैक्स जैसे ब्रांड के कपड़े और सामान खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा फुटवियर पर करीब 70 फीसदी तक की छूट मिल रही है। फुटवियर में प्यूमा, बाटा, रेड टेप, क्रोक्स जैसी कंपनियों के सामान खरीदे जा सकते हैं। वहीं स्पोर्ट्स वियर में करीब 70 फीसदी तक की छूट पर सामान खरीदे जा सकते हैं।
अन्य सामानों पर जानें कितनी छूट
अगर आप अमेजन की सेल में अन्य सामानों की छूट पर खरीदारी करना चाहते हैं तो यह भी संभव है। यहां पर घड़ियां 70 फीसदी तक छूट पर ली जा सकती हैं। वहीं मेन्स एक्सेसरीज पर 70 फीसदी तक छूट ऑफर की जा रही है। लेडीज हैंडबैग्स पर 70 फीसदी तक और बच्चों के स्कूल बैग पर 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा सनग्लासेज और महिलाओं की फैशन ज्वैलरी पर भी 80 फीसदी तक छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा ट्रैवल लगेज और होम फर्निशिंग सामानों पर 70 फीसदी तक की छूट का फायदा लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
