नई दिल्ली, सितंबर 14। जब हाई लिक्विडिटी फैक्टर के साथ शॉर्ट टर्म के ब्याज वाले निवेश विकल्प की बात आती है, तो बचत खाता एक स्मार्ट ऑप्शन हो सकता है। जीरो बैलेंस बचत खातों की बात करें तो लगभग सभी भारतीय बैंक अपने ग्राहकों को डिजिटल तरीके से खाता खोलने और उसे मैनेज करने की सुविधा देते हैं। जीरो बैलेंस खातों में न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती। नतीजे में आपसे कम बैलेंस होने पर कोई जुर्माना नहीं लिया जाता। यदि आप ऊंची ब्याज दरें पाने के लिए एक जीरो बैलेंस बचत खाता खोलना चाहते हैं, तो हम आपको यहां उन टॉप 5 बैंकों की जानकारी देंगे, जिन पर विचार कर सकते हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में जीरो बैलेंस खाते पर 3-5 फीसदी ब्याज मिलता है। यदि आपका बैलेंस 1 लाख रु से कम हो तो आपको 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। 1 लाख रु से 10 लाख रु तक पर 4.50 फीसदी, 10 लाख रु से 2 करोड़ रु तक पर 5 फीसदी, 2 करोड़ रु से 10 करोड़ रु पर 4 फीसदी, 10 करोड़ रु से 100 करोड़ रु तक पर 3.50 फीसदी और इससे अधिक पर आपको 3 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
यस बैंक
यस बैंक में जीरो बैलेंस खाते पर 4-5.25 फीसदी ब्याज मिलता है। यदि आपका बैलेंस 1 लाख रु से कम हो तो आपको 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। 1 लाख रु से 10 लाख रु तक पर 4.50 फीसदी और 10 लाख रु से अधिक मगर 100 करोड़ रु से कम पर आपको सालाना 5.25 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। बताते चलें कि यस बैंक अपने ग्राहकों को तीन प्रकार के जीरो बैलेंस बचत खाते ऑफर करता है, जिनमें स्मार्ट सैलेरी प्लेटिनम अकाउंट, स्मार्ट सैलेरी एक्सक्लूसिव अकाउंट और स्मार्ट वेतन एडवांटेज अकाउंट शामिल हैं।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक में जीरो बैलेंस खाते पर 4-5 फीसदी ब्याज मिलता है। यदि आपका डेली बैलेंस 10 लाख रु तक हो तो आपको 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। डेली बैलेंस इससे अधिक हो तो आपको सालाना 5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। इंडसइंड बैंक भी कई प्रकार के खाते ऑफर करता है। इनमें इंडस इज़ी सेविंग्स अकाउंट (जो एक बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (बीएसबीडीए) है) इंडस मैक्सिमा सेविंग्स अकाउंट, इंडस डिलाइट सेविंग्स अकाउंट और इंडस स्मॉल सेविंग्स अकाउंट शामिल हैं।
ऐक्सिस बैंक
ऐक्सिस बैंक में जीरो बैलेंस खाते पर कम से कम 3 फीसदी ब्याज मिलता है। यदि आपका बैलेंस 50 लाख रु से कम हो तो आपको 3 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। 50 लाख रु से अधिक मगर 10 करोड़ रु से कम पर 3.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 10 करोड़ रु से अधिक मगर 100 करोड़ रु से कम पर रेपो + (-0.65%) फ्लोर रेट 3.50% लागू, 100 करोड़ रु से 200 करोड़ रु पर रेपो + 0.50 फीसदी और 200 करोड़ रु से अधिक मगर 2500 करोड़ रु तक पर रेपो + 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक के 811 डिजिटल बैंक खाते पर ग्राहकों को साथ 4% तक की ब्याज दर प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको कई अन्य फायदे मिलेंगे, जिनमें बैलेंस न रखने पर शून्य चार्ज, पैसे का आसान ट्रांसफर, 811 वर्चुअल डेबिट कार्ड और डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशन शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
