नई दिल्ली, दिसंबर 4। बुधवार और गुरुवार को शानदार प्रदर्शन ने 3 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में अस्थिरता के बीच बाजार एक प्रतिशत लाभ के साथ बंद हुआ। निवेशक और ट्रेडर नए कोविड वेरिएंट ओमाइक्रोन पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, जिसने विश्व स्तर पर बहुत अधिक अनिश्चितता पैदा कर दी है। तेल की कीमतों में गिरावट, वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में अच्छी जीडीपी वृद्धि, और मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के रुझान ने भी इक्विटी बाजार को सपोर्ट किया। बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 589.31 अंक बढ़कर 57,696.46 पर, और निफ्टी 50 170.25 अंक चढ़कर 17,196.70 पर पहुंच गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 1.35 प्रतिशत और 1.25 प्रतिशत बढ़ गए। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 46.5 फीसदी तक रिटर्न दिया। जानते हैं उन शेयरों के नाम।
वेजिटेबल प्रोडक्ट्स
वेजिटेबल प्रोडक्ट्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 101.23 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 46.5 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 6.33 रु से 9.27 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 9.27 रु पर बंद हुआ। 46.5 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.46 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
एमबीएल इंफ्रा
एमबीएल इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 21.85 रु से 31.40 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 43.7 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 328.93 करोड़ रु है। 5 दिन में 43.7 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 31.40 रु पर बंद हुआ।
डेसिफर लैब्स
डेसिफर लैब्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 43.6 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 45.9 रु से 65.9 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 43.6 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 66.56 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 65.9 रु पर बंद हुआ।
कृधन इंफ्रा
कृधन इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 4.67 रु से 6.51 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.40 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 39.40 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 6.51 रु पर बंद हुआ।
एवनमोर कैपिटल
एवनमोर कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 49.60 रु से 68.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 38.61 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 166.86 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 17.5 फीसदी की तेजी के साथ 68.75 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications