नई दिल्ली, नवंबर 28। शेयर बाजार शुक्रवार को लगभग तीन महीने के निचले स्तर तक गिर गया। घबराहट में हुई बिकवाली के दबाव ने शेयर बाजार को झुका दिया और इसके नतीजे में 26 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में बेंचमार्क सूचकांकों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट जारी रही। अब सूचकांकों में इस साल 19 अक्टूबर को अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। इसी अवधि में निवेशकों की दौलत में 16 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीते कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 50 738.35 अंक या 4.16 प्रतिशत गिर कर 17,026.45 पर बंद हुआ, जो इस साल 30 अगस्त के बाद इसका सबसे निचला स्तर है, जबकि बीएसई सेंसेक्स 2,528.86 अंक या 4.24 प्रतिशत नीचे 57,107.15 पर रहा। फार्मा को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिकवाली देखी गई। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने 5 ही सत्रों में निवेशकों को 91.5 फीसदी तक रिटर्न दिया।
कैपिटल ट्रेड
कैपिटल ट्रेड एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 50.27 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.46 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 5.15 रु से 9.86 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 9.86 रु पर बंद हुआ। 91.46 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
आशीर्वाद स्टील्स
आशीर्वाद स्टील्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 9.28 रु से 17.74 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 91.16 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.18 करोड़ रु है। 5 दिन में 91.16 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 17.74 रु पर बंद हुआ।
सुदाल इंडस्ट्रीज
सुदाल इंडस्ट्रीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 82.20 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 5 रु से 9.11 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 82.20 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.71 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 9.11 रु पर बंद हुआ।
एसबीसी एक्सपोर्ट्स
एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 62.35 रु से 113.40 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 81.88 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 120.00 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 113.40 रु पर बंद हुआ।
सनकेयर ट्रेडर्स
सनकेयर ट्रेडर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 0.72 रु से 1.22 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 69.44 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 20.54 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 1.22 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications