नई दिल्ली, सितंबर 12। पिछले कारोबारी हफ्ते में सिर्फ 4 दिन कारोबार हुआ। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था। 4 दिन में शेयर बाजार ने बढ़त हासिल की। बीएसई सेंसेक्स 175.12 अंक चढ़ कर 58,305.07 पर और निफ्टी 50 45.65 अंक बढ़ कर 17,369.25 पर बंद हुआ। इस बीच बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में एक-एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। एफएमसीजी, एनर्जी, पावर और मेटल शेयरों ने शेयर बाजार को सपोर्ट किया, लेकिन हेल्थकेयर, कुछ बैंकों और आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव ने तेजी को सीमित कर दिया। पर 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 4 ही दिन में निवेशकों को मालामाल कर दिया। इन 5 शेयरों ने निवेशकों को 4 दिन में 40 फीसदी तक रिटर्न दिया। जानते हैं उन शेयरों के नाम।
लक्ष्मी ऑटोमैटिक
लक्ष्मी ऑटोमैटिक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 519.22 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 40.14 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 554 रु से 776.40 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 776.40 रु पर बंद हुआ। 40.14 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु 4.20 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
मैकडोवल होल्डिंग्स
मैकडोवल होल्डिंग्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 37.55 रु से 52.35 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 39.41 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 73.25 करोड़ रु है। 4 दिन में 39.41 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 52.35 रु पर बंद हुआ।
राज ऑयल मिल्स
राज ऑयल मिल्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 36.96 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 69 रु से 94.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.96 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 141.64 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 94.50 रु पर बंद हुआ।
गोल्डक्रेस्ट कॉर्प
गोल्डक्रेस्ट कॉर्प ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 102.40 रु से 140.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से भी 36.96 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 79.80 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 140.25 रु पर बंद हुआ।
डिश टीवी
डिश टीवी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 13.21 रु से 17.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 35.88 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3,305.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 17.95 रु पर बंद हुआ। बता दें कि बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से केवल 5 कंपनियों ने ही निवेशकों की दौलत को 1 हफ्ते में करीब 63,000 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। इन 5 कंपनियों के नाम हैं रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, स्टेट बैंक और भारती एयरटेल।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
