नई दिल्ली, मार्च 14। रूस-यूक्रेन विवाद के कारण शेयर बाजार में उठापटक जारी है। शेयर बाजार किसी भी दिन गिर जाता है, तो किसी भी दिन इसमें तेजी दिखने लगती है। ऐसे में निवेशक कंफ्यूज रहते हैं कि किस कंपनी पर दांव लगाया जाए। हालांकि कुछ शेयर ऐसे हैं जो 2022 में तमाम संकटों के बावजूद भारी भरकम रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं। यहां हम एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे। ये शेयर लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है और 2022 में अब तक ढाई महीनों की ही अवधि में इसने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है।
कौन सा है शेयर
जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं वो है टाइन एग्रो। ये शेयर 2022 में भारी रिटर्न दे चुका है। बता दें कि 3 जनवरी को यह 7.14 रु पर था, जबकि आज यह 53.05 रु पर पहुंच चुका है। इस तरह 2022 में अब तक टाइन एग्रो का शेयर 643 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यदि किसी ने साल की शुरुआत में इस कंपनी में केवल 50 हजार रु ही लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 3.71 लाख रु होती।
एक महीने का तगड़ा रिटर्न
बीते एक महीने में देखें तो टाइन एग्रो का शेयर 28.75 रु से उछल कर 53.05 रु पर पहुंच गया है। इससे निवेशकों को 84.52 फीसदी का रिटर्न मिला है। मतलब केवल एक ही महीने में निवेशकों को 1 लाख रु पर 84.5 हजार रु का फायदा हुआ। पर ध्यान रहे कि टाइन एग्रो कोई बड़ी कंपनी नहीं है। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 30.09 करोड़ रु है।
6 महीने का रिटर्न
बीते 6 महीने में देखें तो टाइन एग्रो का शेयर 9.50 रु से 53.05 रु पर पहुंचा है। इससे निवेशकों को 458.42 फीसदी का रिटर्न मिला है। मतलब केवल 6 ही महीनो में निवेशकों का पैसा 5 गुना से अधिक हो गया है। इसी तरह कंपनी के शेयर का एक साल का रिटर्न 631.72 फीसदी रहा है। यदि किसी ने कंपनी के शेयरों में एक साल पहले 1 लाख रु लगाए होंगे, तो उनकी वैल्यू आज की तारीख में 7 लाख रु से अधिक होगी।
टाइन एग्रो लिमिटेड की डिटेल
टाइन एग्रो लिमिटेड एक टेक्सटाइल और टेक्सटाइल प्रोडक्ट कंपनी है। कंपनी पूरे भारत में कपड़ों और फर्नीचर के निर्माताओं को अपने प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी को 1994 में शुरू किया गया था। बीते एक महीने का भी ग्राफ देखें तो शेयर लगातार 9 मार्च तक ऊपर चढ़ा है। पर उसके बाद से शेयर में गिरावट आ रही है। ध्यान रहे कि इस तरह के छोटे शेयर जब गिरते हैं तो इनमें लगातार गिरावट भी आ सकती है।
रिस्क और रिटर्न
शेयर बाजार में जोखिम और रिटर्न के बीच गहरा संबंध होता है। जितना अधिक जोखिम, उतना अधिक रिटर्न आम तौर पर देखने को मिलता है। फाइनेंशियल शब्दावली में रिस्क मैनेजमेंट जोखिम की पहचान करने और उसका आकलन करने की प्रोसेस है और फिर रिटर्न को अधिकतम करते हुए इसे मैनेज और कम करने के लिए रणनीति डेवलप करना है। इसलिए शेयर बाजार में निवेश करते समय खास तौर से जोखिम का ध्यान रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications