नई दिल्ली, जून 6। कुछ कंपनियों के अकसर फैसले ऐसे होते हैं, जिनके आधार पर निवेशक उनके शेयरों की तरफ आकर्षित होते हैं। इनमें स्टॉक स्प्लिट (शेयरों का विभाजन) और बोनस शेयर जारी करने के अलावा डिविडेंड देना शामिल है। इसी तरह एक फार्मा क्षेत्र की कंपनी है जो बोनस शेयर इश्यू करने और स्टॉक स्प्लिट पर फैसला करेगी। मजे की बात यह है कि बीते एक साल में इस कंपनी ने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। ये शेयर निवेशकों को 1 लाख रु करीब 34 लाख रु में बदल चुका है। जानते हैं शेयर की डिटेल।
कौन सी है कंपनी
रजनीश वेलनेस रजनीश हॉट डील प्राइवेट लिमिटेड का एक्सटेंशन और एक्सपेंशन है। यह 2009 में क्विक सर्विस (क्यूएस) एडवरटाइजिंग नाम के साथ एक छोटे टेलीशॉपिंग उद्यम के रूप में शुरू हुई थी और आयुर्वेदिक उत्पाद उद्योग में एक ब्रांड के रूप में विकसित हुई है।
कितना दिया रिटर्न
कंपनी के शेयर ने बीते एक साल में 3291 फीसदी का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 4.53 रु और उच्च स्तर 203 रु रहा है। आज दोपहर में यह करीब 2 बजे 188.55 रु पर है। जबकि एक साल पहले 7 जून को 5.56 रु पर था। यानी एक साल में इसने 3291 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तरह यह 1 लाख रु के निवेश पर करीब 33 लाख रु का फायदा करा चुका है और 1 लाख रु को 34 लाख रु बना चुका है।
कंपनी के बोर्ड की बैठक
कंपनी ने सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 13 जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। उस बैठक में कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी में वृद्धि पर विचार करने और मंजूरी देने और बाद में कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में परिवर्तन करने पर विचार होगा। साथ ही कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को बैठक में तय किए जाने वाले रेट/अनुपात पर बोनस शेयर जारी करने पर विचार और मंजूरी दी जाएगी।
शेयरों का विभाजन
कंपनी के इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन/विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके शेयरों की फेस मूल्य 10 रु प्रति शेयर है। आगे जानिए क्या होता है शेयरों का विभाजन।
इसलिए होता है विभाजन
अकसर जब किसी शेयर की कीमत काफी बढ़ जाती है तो कंपनी उसकी वैल्यू को निवेशकों के लिए किफायती बनाने के लिए उसे स्प्लिट कर देती है। इससे कंपनी की फेस वैल्यू के साथ साथ उसकी मार्केट वैल्यू भी विभाजित हो जाती है। हालांकि ध्यान रहे कि इन शेयरों के लिए बोनस और स्टॉक स्प्लिट के बारे में सूचित किया गया है, न कि इनमें खरीदारी की कोई सलाह दी जा रही है। वैसे भी शेयर खरीदने के लिए कंपनी की प्रोफाइल और बाकी कई चीजें देखना जरूरी है। इसलिए यदि आप इनमें से किसी कंपनी में निवेश करते हैं तो पहले अच्छे से रिसर्च कर लें। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 198.28 करोड़ रु है। 2022 में अब तक इसके शेयर का रिटर्न 822 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 309.27 फीसदी रहा है। इसके 2 महीनों का रिटर्न 108.96 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications