नई दिल्ली, मार्च 21। शेयर बाजार में समय की बहुत अधिक अहमियत होती है। यानी आप जितने लंबे समय तक निवेश बरकरार रखेंगे आपको ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद उतनी अधिक रहेगी। लंबे समय तक निवेश बरकरार रखने से एक बड़ा फायदा होता है नुकसान की संभावना कम होने का। हम यहां आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे, जिसने 5 साल में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया है। इसने निवेशकों का पैसा 95 गुना से अधिक कर दिया।
जीआरएम ओवरसीज
हम बात कर रहे हैं जीआरएम ओवरसीज की, जो एक राइस मिलिंग कंपनी है। ये बीएसई पर लिस्टेड है। बता दें कि जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड बादाम की गुठली, धान, लौंग, पिस्ता, चावल और गेहूं की प्रोसेसिंग और बिक्री का कारोबार करती है। ये कामधेनु और शेफ ब्रांड नाम के तहत अपने उत्पादों की मार्केटिंग करती है और सऊदी अरब, यूरोप और अन्य देशों में बासमती चावल का निर्यात करती है। इस कंपनी की शुरुआत 1978 में हुई थी।
5 सालों का रिटर्न
हम ऊपर बात कर रहे थे लंबे समय में भारी रिटर्न की। यही वो शेयर है, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। ये निवेशकों को 5 साल में करीब 9,568 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि ये शेयर 5 साल में निवेशकों का पैसा करीब 95.7 गुना कर चुका है। इस हिसाब से यदि किसी ने 5 साल पहले इसके शेयरों में सिर्फ 10000 रु भी लगाए होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 9.60 लाख रु के करीब होगी।
नतीजे भी अच्छे रहे
2021 की दिसंबर तिमाही इसकी में शुद्ध बिक्री 296.83 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2020 में 213.47 करोड़ रु की इनकम से 39.05% अधिक है। इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 5.92 करोड़ रु से 350.37 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 26.66 करोड़ रु रहा। वहीं दिसंबर 2021 में इसका एबिटा 39.63 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2020 में रहे 12.16 करोड़ रुपये से 225.9% अधिक था।
1 साल का रिटर्न
जीआरएम ओवरसीज का 1 साल का रिटर्न भी काफी बेहतर रहा है। ये निवेशकों को 1 साल में 538 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि ये शेयर 1 साल में निवेशकों का पैसा करीब 5 गुना से अधिक कर चुका है। इस हिसाब से यदि किसी ने 1 साल पहले इसके शेयरों में सिर्फ 1 लाख रु भी लगाए होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 6.38 लाख रु के करीब होगी। इसने 6 महीनों में भी 173.27 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इसके तीन महीनों का रिटर्न 19 फीसदी से अधिक है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
जीआरएम ओवरसीज की मार्केट कैपिटल 3,438.00 करोड़ रु है। इसके शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 935.40 रु और निचला स्तर 77.63 रु रहा है। बता दें कि इसे पहले गर्ग राइस एंड जनरल मिल्स के नाम से जाना जाता था और 3 जनवरी 1995 को इसे वर्तमान नाम मिला और ये एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल गयी। कंपनी की अपनी प्रोसेसिंग यूनिट हरियाणा के पानीपत में स्थित है। जीआरएम फूडक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड और जीआरएम इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड सब्सिडरी कंपनियां हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
