नई दिल्ली, नवंबर 16। कहा जाता है कि शेयर बाजार बहुत अस्थिर निवेश ऑप्शन है। ये सही भी है। क्योंकि किसी खबर पर शेयर बाजार ऊपर जा सकता है और नीचे भी आ सकता है। शेयर बाजार के साथ ही लिस्टेड कंपनियों में भी यही होता है। हालांकि वे कंपनियां जो लगातार ग्रोथ हासिल करने की क्षमता रखती हैं, वे तगड़ा रिटर्न देती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है मास्टेक लिमिटेड। मास्टेक का शेयर बीते करीब 20 महीनों में 1600 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हासिल कर चुका है। जानते हैं इस शेयर और कंपनी की डिटेल।
क्या है कंपनी का बिजनेस
मास्टेक एक भारतीय मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो यूके, अमेरिका और भारत में बड़े सरकारी और प्राइवेट एंटरप्राइजेज को एंटरप्राइज लेवल की डिजिटल ट्रांसफर्मेशन सर्विसेज और सॉफ्टवेयर ऑफऱ करती है। मास्टेक के यूके, यूएस और भारत में संचालित 11 ऑफिसों में 2,200 से अधिक कर्मचारी हैं। मास्टेक को 14 मई 1982 को मैनेजमेंट एंड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शुरू किया गया था। 16 अगस्त 1992 को इसका नाम बदलकर मास्टेक कर दिया गया।
दिया है शानदार रिटर्न
पिछले साल 27 मार्च को मास्टेक का शेयर 172.15 रु तक गिर गया था। जबकि आज ये 2,940 रु के आस-पास है। यानी उस स्तर से ये अब तक 1608 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यदि किसी ने 20 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज 17 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। यानी 1 लाख रु पर 16 लाख रु से अधिक का लाभ।
2021 में कितना लाभ
इस साल के शुरुआत में यह शेयर 1209 रु पर था। जबकि 2940 रु के लेवल पर देखें तो यह शेयर 143 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। यानी 2021 में अब तक मास्टेक का शेयर लोगों का पैसा करीब ढाई गुना कर चुका है। बीते 6 महीनों में यह शेयर करीब 58 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। बीते 3 महीनों में भी यह 18 फीसदी से अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
आगे भी कमाई की उम्मीद
मास्टेक में अभी और भी कमाई की उम्मीद है। इस शेयर के लिए 3300 रु का टार्गेट है। यानी 2940 रु के भाव से देखें तो निवेशकों को 12 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजे भी शानदार रहे।
कैसे रहे नतीजे
30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही के लिए मास्टेक के वित्तीय नतीजे काफी अच्छे रहे। कंपनी का शुद्ध लाभ 37.8 प्रतिशत बढ़ कर 81.5 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की अवधि में कंपनी ने 59.2 करोड़ रुपये का शुद्ध कमाया था। वहीं इस तिमाही में इसकी इनकम 30.3 प्रतिशत बढ़ कर 533.9 करोड़ रुपये हो गयी, जो जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में 409.7 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 45 नए क्लाइंट शामिल किए, जिससे इसके कुल ग्राहकों की संख्या 649 हो गई। 30 सितंबर, 2021 तक मास्टेक का 12 महीने का ऑर्डर बैकलॉग 1,154.3 करोड़ रुपये (155.5 मिलियन अमरीकी डालर) का था, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 940.5 करोड़ रुपये (127.5 मिलियन अमरीकी डालर) था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications