नई दिल्ली, मई 28। इस समय शेयर बाजार में लगातार उठापटक चल रही है। जो शेयर अच्छा रिटर्न दे रहे थे, उनमें भी गिरावट आ रही है। इस गिरावट के कई कारण हैं, जिनमें वैश्विक मुद्रास्फीति, बढ़ती ब्याज और रूस-यूक्रेन युद्ध आदि शामिल हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ महीनों में स्थिति बेहतर हो सकती है। इसके साथ ही शेयर बाजार फिर से चढ़ने लगेगा। वैसे तो शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है। मगर यदि आपके हाथ में अच्छा शेयर आ जाए तो बल्ले-बल्ले हो सकती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो बढ़िया रिटर्न दे चुका है।
10000 रु को बनाया 23.20 लाख रु
हम बात कर रहे हैं एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर की। हमने पहले भी इस शेयर की चर्चा की है। ये एक शानदार शेयर रहा है। इसने बेहद कम समय में काफी शानदार रिटर्न दिया है। इसके बीते एक साल के रिटर्न की बात करें तो यह 23,279.80 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न के आधार पर शेयर ने 10 हजार रु को 23.20 लाख रु बना दिया है। यदि किसी ने 1 साल पहले इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 2.32 करोड़ रु होती।
2022 में ही कर दिया मालामाल
इसके 2022 में अब तक के रिटर्न की बात करें तो यह 2,506.53 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न के आधार पर शेयर ने 10 हजार रु को 2.5 लाख रु बना दिया है। यदि किसी ने साल की शुरुआत में इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 25 लाख रु से अधिक होती।
6 महीनों का रिटर्न
इसके बीते 6 महीनों के रिटर्न की बात करें तो यह 8,078.80 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न के आधार पर शेयर ने 10 हजार रु को 8 लाख रु से अधिक बना दिया है। यदि किसी ने 6 महीने पहले इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 80 लाख रु से अधिक होती।
5 सालों का रिटर्न
इसके बीते 5 सालों के रिटर्न की बात करें तो यह 35,509.23 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न के आधार पर शेयर ने 10 हजार रु को 35.50 लाख रु से अधिक बना दिया है। यदि किसी ने 5 सालों पहले इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 3.55 करोड़ रु से अधिक होती।
शुरुआती लोगों के लिए टिप्स
शुरुआती निवेशकों को उन बिजनेसों में निवेश करने की सलाह दी जाती है जिनके बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। बिजनेस मॉडल के सीमित ज्ञान वाले शेयरों में निवेश करना ठीक नहीं हो सकता है। अच्छी जानकारी वाले बिजनेस के शेयरों में निवेश करने से जोखिम कम करने और रिटर्न को अधिकतम करने में मदद मिल सकती है। दूसरी बात कि सारे पैसे एक सेक्टर में लगाने के बजाय अलग अलग कंपनियों और क्षेत्रों में निवेश करने की सलाह दी जाती है। यह बाजार से प्रेरित जोखिमों की संभावना को कम करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
