नई दिल्ली, फरवरी 27। रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा बीते गुरुवार यूक्रेन में सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण भारतीय इक्विटी बाजारों में पिछले हफ्ते काफी गिरावट आई। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के बाद पूरी दुनिया के बाजारों में गिरावट आई। वहीं तेल और सोने की कीमतों में तेजी आई। पिछले कारोबारी हफ्ते के 5 दिनों में बीएसई सेंसेक्स 1,974 अंक या 3.41 प्रतिशत गिर कर 55,858 और निफ्टी 50 3.6 प्रतिशत या 618 अंक गिर कर 16,658 पर बंद हुआ। बीते 6 महीनों में देखें तो शेयर बाजार नुकसान में ही है। 6 महीने पहले के स्तर से सेंसेक्स 1031.24 अंक या 1.81 फीसदी फिसल चुका है। मगर इसी 6 महीनों की अवधि में एक शेयर ऐसा रहा है, जिसने निवेशकों को अमीर बना दिया है। अगर किसी ने इस शेयर में 10000 रु भी लगाए होंगे, तो उसके पास आज 80 लाख रु से अधिक की दौलत होगी। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर भारी भरकम रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। इसने 6 महीनों में 10-20 फीसदी नहीं बल्कि 80185 फीसदी रिटर्न दिया है। निवेशक मालमाल हो गए हैं। इस कंपनी का शेयर लगातार ऊपर भाग रहा है। 6 महीने पहले ये केवल 0.35 पैसे के रेट पर था, जबकि शुक्रवार को यह 281 रु पर बंद हुआ। आगे जानिए कंपनी की डिटेल।
10 हजार रु को बनाया 80 लाख रु से अधिक
80185 फीसदी रिटर्न का मतलब है निवेशकों का पैसा करीब करीब 802 गुना हो गया। 802 गुना पैसा होने का मतलब है कि 10 हजार रु को इसने 80 लाख रु से अधिक बना दिया है। अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस शेयर के निवेशक कितने खुश होंगे। बता दें कि एसईएल मैन्युफैक्चरिंग की मार्केट कैपिटल इस समय केवल 9.31 करोड़ रु है।
जानिए एसईएल मैन्युफैक्चरिंग की डिटेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसईएल ग्रुप की प्रमोटर एआरआर ईएसएल लीडिंग एज प्राइवेट लिमिटेड है। इसकी एसईएल मैन्युफैक्चरिंग में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसईएल ग्रुप एक टेक्सटाइल ग्रुप है। ये ग्रुप कताई, बुनाई, सूत और टेक्सटाइस प्रोसेसिंग से लेकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स (टैरी टावल्स और रेडी मेड गार्मेंट्स) तक की सुविधाओं वाले विभिन्न कपड़ा उप-खंडों ऑपरेट करता है।
कैसे रहे नतीजे
2021 की सितंबर तिमाही में एसईएल मैन्युफैक्चरिंग की शुद्ध बिक्री 107.19 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2020 में रही 67.50 करोड़ रु से 58.8 फीसदी अधिक थी। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर 2022 में अब तक करीब 533 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु को यह 6 लाख रु से अधिक बना चुका है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग की स्थापना 1969 में की गयी थी। यानी ये एक 53 साल पुरानी कंपनी है।
1 महीने का रिटर्न
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर का एक महीने का रिटर्न 165 फीसदी रहा है। इतने रिटर्न से निवेशकों के पैसे 2.5 गुना से अधिक हो गयी है। बीते कारोबारी हफ्ते में भी इसने करीब 21.5 फीसदी रिटर्न दिया। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न 17,462.5 फीसदी रहा है। वहीं इसने 5 सालों में 8,820.63 फीसदी रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications