नई दिल्ली, मई 22। बढ़ती ब्याज दर, महंगाई, अस्थिर वैश्विक बाजारों और कंपनियों की मिश्रित आय की चिंताओं के बीच शेयर बाजार लगातार पांच सप्ताहों से गिर रहा था। मगर बीते सप्ताह यह सिलसिला टूट गया। बेंचमार्क सूचकांकों में से प्रत्येक में तीन प्रतिशत की बढ़त आई और 20 मई को समाप्त सप्ताह में बाजार में तेजी से सुधार हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,532.77 अंक (2.90 फीसदी) बढ़ कर 54,326.39 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 484.05 अंक (3.06 फीसदी) बढ़ कर 16,266.2 पर बंद हुआ। सेक्टोरल मोर्चे पर, बीएसई मेटल इंडेक्स में 7.3 फीसदी, बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 5.3 फीसदी और बीएसई एफएमसीजी, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में चार से पांच फीसदी की तेजी आई। दूसरी ओर, सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक दो प्रतिशत गिर गया। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स चार फीसदी और मिड-कैप और लार्ज-कैप इंडेक्स में तीन-तीन फीसदी की तेजी आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 54 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया।
क्विंट डिजिटल मीडिया
क्विंट डिजिटल मीडिया एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 1003.66 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 54.33 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 296.05 रु से 456.90 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की मजबूती के साथ 456.90 रु पर बंद हुआ। 54.33 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.54 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
नव भारत वेंचर्स
नव भारत वेंचर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 135.95 रु से 204.85 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 50.68 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3203.73 करोड़ रु है। 5 दिन में 50.68 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 15.87 फीसदी की तेजी के साथ 204.85 रु पर बंद हुआ।
गोरानी इंडस्ट्रीज
गोरानी इंडस्ट्रीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 46.51 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 90.85 रु से 133.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.51 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 71.38 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 133.10 रु पर बंद हुआ।
रोज मर्क
रोज मर्क ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 5.19 रु से 7.59 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.24 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 0.76 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 7.59 रु पर बंद हुआ।
उत्तम शुगर
उत्तम शुगर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 216 रु से 305.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.39 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,164.74 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 305.40 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
