नई दिल्ली, सितंबर 26। शेयर बाजार में लगातार पांचवें हफ्ते तेजी का रुख जारी रखा। 25 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.75 प्रतिशत बढ़ कर 60,048.47 पर और निफ्टी 50 268.05 अंक या 1.52 प्रतिशत उछ लकर 17,853.20 पर बंद हुआ। इससे शेयर बाजार बीते 5 हफ्तों में 8.5 प्रतिशत मजबूत हो गया। बीते हफ्ते पहली बार बीएसई सेंसेक्स 60,000 के स्तर को पार कर गया। शेयर बाजार को टेक, कैपिटल गुड्स, एनर्जी और चुनिंदा ऑटो शेयरों से सहारा मिला। बाजार को मजबूती देने के पीछेकई अन्य कारक भी रहे। इनमें बैंकिंग सिस्टम में चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा 18.6 अरब डॉलर डालने के बाद एवरग्रेंड संकट में कमी, यूएस फेड बैठक के नतीजे और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा खरीदारी शामिल हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.59 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी ही चढ़ सके। इस दौरान 5 शेयरों ने 5 दिन में 46 फीसदी तक रिटर्न दिया।
चौकसी इमेजिंग
चौकसी इमेजिंग एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 14.92 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 45.71 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 26.25 रु से 38.25 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 38.25 रु पर बंद हुआ। 45.71 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु 4.37 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
चंद्र भगत फार्मा
चंद्र भगत फार्मा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 90 रु से 126 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 40 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 93.97 करोड़ रु है। 5 दिन में 40 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 14.3 फीसदी की तेजी के साथ 126 रु पर बंद हुआ।
श्रीराम एएमसी
श्रीराम एएमसी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 35.25 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 102 रु से 137.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 35.25 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 82.77 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 9 फीसदी की मजबूती के साथ 137.95 रु पर बंद हुआ।
यूनिवर्सल ऑफिस
यूनिवर्सल ऑफिस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 3.39 रु से 4.56 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 34.51 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.6 फीसदी की तेजी के साथ 4.56 रु पर बंद हुआ।
गोदरेज प्रॉपर्टीज
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1630 रु से 2185.55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.08 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 60,993.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 2194.10 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications