नई दिल्ली, मार्च 27। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए थोड़ा कमजोर रहा। इसके साथ ही शेयर बाजार में लगातार दो हफ्तों की तेजी का सिलसिला रुक गया। बीएसई सेंसेक्स 502 अंक गिर कर 57,362 पर और निफ्टी 50 134 अंक गिर कर 17,153 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स मिले-जुले रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी नीचे फिसला, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और एफएमसीजी शेयरों ने बीते सप्ताह बाजार को काफी नुकसान पहुंचाया। जबकि धातु 5 प्रतिशत की तेजी के साथ सुर्खियों में रही। वहीं तेल और गैस, आईटी और ऊर्जा शेयरों में मजबूती आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 57 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
एनआरबी इंडस्ट्रियल
एनआरबी इंडस्ट्रियल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 82.02 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 57.44 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 21.50 रु से 33.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 8 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 33.85 रु पर बंद हुआ। 57.44 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.57 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
नॉर्थ ईस्टर्न कैरींग
नॉर्थ ईस्टर्न कैरींग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 23.90 रु से 35.85 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 50 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 179.96 करोड़ रु है। 5 दिन में 50 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 35.85 रु पर बंद हुआ।
आतम वाल्व्स
टेक सॉल्यूशंस भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 42.57 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 55.55 रु से 79.20 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.57 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 32.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की उछाल के साथ 79.20 रु पर बंद हुआ।
गोवा कार्बन
गोवा कार्बन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 377.05 रु से 521.75 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 38.38 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 477.46 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 16.5 फीसदी की तेजी के साथ 521.75 रु पर बंद हुआ।
सुप्रीम होल्डिंग्स
सुप्रीम होल्डिंग्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 22.15 रु से 30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 38.38 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 106.43 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 30 रु पर बंद हुआ। और भी कई ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 27 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications