नई दिल्ली, मार्च 20। बीते कारोबारी हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,314 अंक बढ़ कर 57,864 पर और निफ्टी 50 657 अंक उछल कर 17,287 पर पहुंच गया। हाल के निचले स्तर से शेयर बाजार में करीब 10 प्रतिशत की वापसी हुई है। मेटल को छोड़ कर सभी क्षेत्रों में तेजी आई। बीते हफ्ते मेटल में आधा प्रतिशत की गिरावट आई। यानी बीता हफ्ता एक मजबूत सप्ताह रहा। तेल की कीमतों में गिरावट और यूक्रेन-रूस युद्ध के चल रही शांति वार्ता के माध्यम से समाप्त होने की उम्मीदों से शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। हालांकि यूएस फेडरल रिजर्व ने दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि की घोषणा की, पर इससे कोई नकारात्मक आश्चर्य नहीं हुआ। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुद्ध खरीदार रहे, जिससे शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान बना। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बीते कारोबारी हफ्ते के 4 दिन (शुक्रवार को होली के कारण बाजार बंद रहा था) में ही निवेशकों को 34 फीसदी तक रिटर्न दे दिया।
रेट्रो ग्रीन
रेट्रो ग्रीन एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 7.99 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 34.14 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 12.33 रु से 16.54 रु पर पहुंचा। बीते गुरुवार को ये 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ 16.54 रु पर बंद हुआ। 34.14 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 2.68 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
ए इंफ्रास्ट्रक्चर
ए इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 41.65 रु से 55.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 33.61 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 237.32 करोड़ रु है। 4 दिन में 33.61 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते गुरुवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 55.65 रु पर बंद हुआ।
डॉल्फिन रबर्स
डॉल्फिन रबर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 30.77 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 78 रु से 102 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 30.77 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 76.73 करोड़ रु है। बीते गुरुवार को ये शेयर 9.5 फीसदी की मजबूती के साथ 102 रु पर बंद हुआ।
कृर्ति न्यूट्रिएंट्स
कृर्ति न्यूट्रिएंट्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 29.28 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 47.30 रु से 61.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 29.28 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 306.38 करोड़ रु है। बीते गुरुवार को ये शेयर 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.15 रु पर बंद हुआ।
निर्मती रोबोटिक्स
निर्मती रोबोटिक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 532.50 रु से 675 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 26.76 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 40.51 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी से अधिक की कमजोरी के साथ 675 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications