नई दिल्ली, मार्च 6। बीता हफ्ता बाजार के लिए निराशाजनक रहा। सेंसेक्स 1,525 अंक या 2.73 प्रतिशत गिर कर 54,334 पर और निफ्टी 50 413 अंक या 2.48 प्रतिशत गिर कर 16,245 पर बंद हुआ। बीते हफ्ते ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंस और उपभोग शेयरों ने बाजार को कमजोर किया। हालांकि धातु, तेल और गैस और आईटी इंडेक्स ने घाटे को कम किया और गिरावट को सीमित रखा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.35 फीसदी गिरे। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बिगड़ने से बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई। युद्ध ने आपूर्ति की चिंताओं पर तेल की कीमतों को और बढ़ा दिया, जिससे मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ गई। पर इसके बावजूद 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 50 फीसदी से अच्छा रिटर्न दिया।
कोठारी प्रोडक्ट्स
कोठारी प्रोडक्ट्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 377.97 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 50.24 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 84.30 रु से 126.65 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 126.65 रु पर बंद हुआ। 50.24 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
क्विंट डिजिटल
क्विंट डिजिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 404.85 रु से 592.90 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 46.45 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,301.46 करोड़ रु है। 5 दिन में 46.45 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 592.90 रु पर बंद हुआ।
प्रेसमैन एडवरटाइजिंग
प्रेसमैन एडवरटाइजिंग भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 35.33 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 35.95 रु से 48.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 35.33 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 114.24 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 48.65 रु पर बंद हुआ।
एसपीएस फिनक्वेस्ट
एसपीएस फिनक्वेस्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 87.05 रु से 115.05 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 32.17 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 116.64 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 115.05 रु पर बंद हुआ।
हिसार मेटल
हिसार मेटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 99.20 रु से 129.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 30.49 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 70.38 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 130.40 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications