नई दिल्ली, फरवरी 28। एक सुरक्षित और बुद्धिमान निवेश न केवल उच्च रिटर्न वाला होना चाहिए, बल्कि आपको वित्तीय उद्देश्यों को पूरा करने वाला भी होना चाहिए। साथ ही इमरजेंसी के समय आपको फटाफट पैसा मिले ये भी सुनिश्चित हो बेहतर है। आपको पहली दो चीजें तो आराम से मिल जाएंगी, मगर फटाफट पैसा निकाल पाना हर जगह संभव नहीं है। बचत खातों में यह सुविधा मिलती है, पर उनमें ऊंचा रिटर्न नहीं मिलता। मगर हम आपके लिए तीन ऐसे बैंकों की डिटेल लाएं हैं, जो बचत खाते पर ऊंची ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। आगे जानिए बैंकों की डिटेल और ब्याज दर।
बचत खाते का फायदा
डीआईसीजीसी द्वारा बचत खातों की 5,00,000 रुपये तक की राशि का बीमा किया जाता है। यदि ब्याज राशि हो तो वो भी इसमें शामिल होगी। बचत खाते के लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत के समय यूपीआई या एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। आपको इस पर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड भी मिल सकता है। प्राइवेट क्षेत्र के 3 बैंक वर्तमान में बचत खाते पर 6% से अधिक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं।
बंधन बैंक
बैंक ने 1 नवंबर, 2021 से घरेलू और अनिवासी (नॉन-रेसिडेंट) रुपया बचत जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बंधन बैंक अब घरेलू और अनिवासी रुपया बचत बैंक खातों में डेली बैलेंस राशि पर अधिकतम 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है, जो 10 लाख रु से 2 करोड़ रु तक की राशि पर उपलब्ध है। वहीं 1 लाख रु तक के बैलेंस पर 3 फीसदी, 1 लाख रु से 10 लाख रु तक पर 5 फीसदी और 2 करोड़ रु से अधिक के बैलेंस पर 5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक ने 7 फरवरी 2022 से निवासी, एनआरई और एनआरओ बचत बैंक खातों पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद, बैंक अब खाते में 50 लाख रु से लेकर 2 करोड़ रु से कम के बैलेंस पर अधिकतम 6.75 प्रतिशत की ब्याज दर पेश कर रहा है। वहीं 1 लाख रु तक के बैलेंस पर 2.5 फीसदी, 1 लाख रु से 2 लाख रु तक पर 4.5 फीसदी और 2 लाख रु से 10 लाख रु तक पर 5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 10-25 लाख रु पर 6.25 फीसदी और 25-50 लाख रु पर 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
आरबीएल बैंक
3 फरवरी 2022 से आरबीएल बैंक ने बचत जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। संशोधन के बाद बैंक अब बचत जमा (एनआरई/एनआरओ बचत सहित) पर अधिकतम 6.25 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। बैंक अब खाते में 10 लाख रु से लेकर 5 करोड़ रु तक के बैलेंस पर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर पेश कर रहा है। वहीं 1 लाख रु तक के बैलेंस पर 4.25 फीसदी और 1 लाख रु से 10 लाख रु तक पर 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
कैसे उठाएं फायदा
जितनी जल्दी हो सके बचत खाते में योगदान शुरू करना एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि यह न केवल स्थिर ब्याज दर प्रदान करता है, बल्कि इसमें उच्च स्तर की लिक्विडिटी भी होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications