नई दिल्ली। आज यानी रविवार 26 अप्रैल को अक्षय तृतिया है। भारत में इस दिन को सोने की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। यही कारण है कि हर साल अक्षय तृतिया के दिन गोल्ड की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनता है। लोगों की धार्मिक आस्था है कि इस दिन गोल्ड खरीदना लाभकारी होता है, इसी कारण गोल्ड की अपनी क्षमताभर लोग खरीदारी करते हैं। लेकिन इस बार देश और दुनिया में माहौल दूसरा ही है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं और दुकानें भी बंद हैं। ऐसे में अगर लोग गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो एक की तरीका है कि वह गोल्ड की ऑनलाइन खरीदारी करें। कारोबारियों ने लोगों की इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ऑनलाइन सेल लगा दी है और ऑफरों की बारिश कर दी है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो पहले ऑफर का डिटेल जान लें, फिर अपनी जरूरत के हिसाब से इनका फायदा उठाएं। वैसे भी इस बार शादियों के सीजन बिना जेवर बिके ही बीत रहा है, ऐसे में ज्वैलर दबाव में और अच्छे ऑफर लेकर आए हैं।
शादियां टलने से गोल्ड की बिक्री पर असर
हर साल अक्षय तृतीया पर बहुत से ग्राहक शादी के लिए जेवर की खरीदारी करते थे। आमतौर पर अक्षय तृतीया पर करीब 60-70 फीसदी तक जेवरों की खरीदारी शादियों के लिए ही होती थी। लेकिन इस साल शादियां टल गई हैं, इसके चलते खरीदारी पर खराब असर पड़ा है। ऐसे में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ज्वैलरों ने काफी ऑफर पेश किए हैं।
जानिए सेनको गोल्ड एवं डायमंड्स का ऑफर
सेनको गोल्ड एवं डायमंड्स अक्षय तृतीया के शुभ मुहुर्त के लिए बुकिंग कर रहा है। कंपनी अक्षय तृतीया पर सोने के रेट पर 400 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रही है। वहीं अगर 3 मई के बाद स्टोर खुलता है और सोने के दाम गिर जाते हैं, तो लोगों को गिरे रेट पर ही सोना दिया जाएगा। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर 15-20 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है। लॉकडाउन खत्म होने पर ग्राहक चाहें तो स्टोर से अपनी ज्वेलरी प्राप्त कर सकते हैं, या घर पर डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं।
कल्याण ज्वेलर्स का ऑफर
कल्याण ज्वेलर्स अक्षय तृतीया पर गोल्ड ओनरशिप सर्टिफिकेट की बिक्री की घोषणा की है। कल्याण ज्वेलर्स का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन लाॅकडाउन के चलते खरीदारी में असमर्थ हैं। ऐसे मे हम ग्राहकों की सुविधा और निवेश के लिए इस दिन जूलरी खरीदने वाले को गोल्ड ऑनरशिप सार्टिफिकेट देंगे। यह सार्टिफिकेट तय करेगा कि कीमती धातु का मालिकाना हक आपका है। जरूरत पड़ने इसकी मॉनेटरी वैल्यू दिलाने में भी मदद करेगा।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का ऑफर
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स सोने ने जेवरों के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी वादा कर रही है कि दुकानें खुलने के बाद अगर सोने का रेट गिर जाता है तो वह ग्राहकों को बुकिंग रेट से कम पर जेवर देगी। मालाबार गोल्ड और डायमंड्स ऑनलाइन गोल्ड खरीद पर छूट दे रही है। अगर कोई ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 15000 रुपये से ज्यादा की गोल्ड की खरीदारी करता है तो उसे 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही डायमंड के मूल्य पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं ग्राहकों को 5 फीसदी तक की कैशबैक भी मिलेगी। यहां पर यह ऑफर केवल आज यानी 26 अप्रैल को ही मान्य है।
तनिष्क का ऑफर
तनिष्क ने भी अक्षय तृतीया पर सोने की ऑनलाइन बिक्री के लिए कमर कस ली है। तनिष्क ने ऑफर जारी करते हुए बताया है कि नेकलेस, रिंग, कंगन और डायमंड जूलरी की खरीदारी पर विशेष छूट दी जाएगी। इसके तहत खरीदे गए सोने के सिक्कों पर 30 नवंबर, 2020 तक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं सोने के सिक्के की मेकिंग चार्ज में छूट दी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि वह 4 मई से गहनों की डिलीवरी शुरू कर देगी।
पेमेंट वॉलेट भी बेच रहे ऑनलाइन गोल्ड और दे रहे ऑफर
अक्षय तृतिया पर मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम, फोनपे और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भी सोने की खरीदारी पर ऑफर दे रहे हैं। सोना खरीदने के ये सभी विकल्प एमएमटीसी-पीएएमपी या सेफगोल्ड या दोनों के साथ मिलकर ऑफर दे रहे हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
