आज अक्षय तृतीया है। भारतीय इस दिन सोना खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। इस वजह से सब लोग अपने घरों में बंद हैं।
नई दिल्ली: आज अक्षय तृतीया है। भारतीय इस दिन सोना खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। इस वजह से सब लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में बाहर बाजारों और दुकानों पर जाकर सोना नहीं खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो आप घर बैठे ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर आप एक रुपये का भी सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम, फोनपे, रिलायंस ज्वेल्स, तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर्स समेत कई फर्म ढेरों ऑफर दे रहे हैं। सोना खरीदने के ये सभी विकल्प MMTC-PAMP या SafeGold या दोनों के साथ मिलकर ऑफर किए जा रहे हैं। इस तरह इनमें 1 रुपये में सोना खरीदने का मौका भी मिल रहा है।
पेटीएम से खरीदें डिजिटल गोल्ड
- यहां आप 1 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये में सोना खरीद सकते हैं।
- 0.0005 ग्राम से लेकर अधिकतम 50 ग्राम सोना खरीदने का मौका है।
- 0.0005 ग्राम के सोने को 1 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- लाइव कीमत ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए 7 मिनट तक मान्य है।
- अतिरिक्त चार्ज 5 साल के बाद लगेगा। हालांकि, ये चार्ज कितने होंगे, ये साफ नहीं है।
- सोने को खरीदते समय आपको अपने बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड की डिटेल देनी होगी। राशी आपके अकाउंट में 72 घंटे के भीतर डाल दी जाएगी।
- आप किसी व्यक्ति को सोना तोहफे में भी भेज सकते हैं।
- पेटीएम ऐप के मुताबिक, आपके डिजिटल गोल्ड अकाउंट में कम से कम न्यूनतम बैलेंस उसे सिक्के में बदलने के लिए होना जरूरी है।
- MMTC-PAMP के सिक्के 0.5 ग्राम से शुरू होते हैं जबकि Augmont के 0.1 ग्राम से शुरू हैं।
फोन पे से गोल्ड खरीदना काफी आसान
- यहां आप MMTC-PAMP और SafeGold दोनों से सोना खरीद सकते हैं।
- सोने को 1 रुपये या 0.001 रुपये से खरीदा जा सकता है।
- हालांकि, इसे बेचने के लिए व्यक्ति के पास कम से कम 5 रुपये का सोना होना जरूरी है।
- इसे एक दिन में खरीदा और बेचा जा सकता है।
- ऐप पर दी गई सोने की कीमत में कस्टम ड्यूटी और टैक्स शामिल है।
- खरीदने की लाइव कीमत 5 मिनट के लिए और बेचने के लिए कीमत 4 मिनट के लिए मान्य रहेगी।
- वर्तमान में एक व्यक्ति किसी भी समय पर 2 लाख रुपये तक जमा कर सकता है। इससे ज्यादा करने के लिए आपको केवाईसी करना होगा।
- आप दोनों प्लेटफॉर्म्स से सोना खरीद सकते हैं। हर लॉकर का रखरखाव अगल से किया जाएगा।
- सोने को सिक्के या पेंडेंट में 1 ग्राम से बदलवा सकते हैं। आपको डिलीवरी और मेकिंग चार्जेज का भुगतान करना होगा।
गोल्ड मेकिंग 30% जबकि डायमंड मेकिंग पर 20% तक छूट
- इसके अलावा टाटा के ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क से भी आप ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं।
- यहां गोल्ड और डायमंड के मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की छूट भी है।
- कल्याण ज्वैलर्स भी अक्षय तृतीया के मौके पर अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए गोल्ड ऑनरशिप सर्टिफिकेट बेच रहा है।
- मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स भी अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन ऑफर लेकर आया है।
- गोल्ड मेकिंग चार्जेज पर 30 फीसदी और डायमंड मेकिंग चार्जेज पर 20 फीसदी तक छूट मिल रही है।
ऑनलाइन कई बड़े ब्रांड्स कर रही ऑफर
रिलायंस ज्वेल्स का ऑफर
- लॉकडाउन में मेकिंग चार्ज पर भारी छूट
- डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट दे रखा है।
- अक्षय तृतीया पर खास गोल्ड कलेक्शन भी उपलब्ध कराया है।
मालाबार गोल्ड्स & डायमंड्स की स्कीम
- अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें, की स्कीम के तहत लॉकडाउन खुलने पर पेमेंट का ऑप्शन रखा है।
- इसमें डिलिवरी के वक्त ग्राहक को पेमेंट करने की सुविधा प्रदान की गई है।
- डिलिवरी के वक्त सोना सस्ता रहा तो सस्ते में खरीद का विकल्प भी ग्राहकों को उपलब्ध होगा।
तनिष्क का ऑफर
- लॉकडाउन में मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत के डिस्काउंट का ऑफर
- PREVIEW कोड से 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है
- लकी ड्रॉ में ईनाम के तौर पर सोने के सिक्का दिया जायेगा।
पीसी ज्वैलर्स का ऑफर
- अक्षय तृतीया पर पीसी ज्वैलर्स ने मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया है।
- एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है।
- लॉकडाउन खुलने पर एक्सचेंज का ऑप्शन भी खुला रखा है।
अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन गोल्ड खरीदने से पहले जान लें ये बातें
डिजिटल गोल्ड
डिजिटल गोल्ड को ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। इस फिजिकल गोल्ड को सेंट्रली सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है।
एक्सचेंज ट्रेडेड-फंड ईटीएफ
यह सोने को खरीदने का सबसे सस्ता तरीका है। इसमें सोने को पेपर फॉर्मेट में एक्सचेंजो पर खरीदा और बेचा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एसजीबी
सोने में निवेश का एक तरीका सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी है। यह बॉन्ड सरकार जारी करती है। यह सोने में लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा विकल्प है। कुछ महीनों के अंतराल पर इसकी पेशकश की जाती है। ऐसे बॉन्ड को भुनाने पर टैक्स देनदारी भी नहीं बनती है।
फिजिकल गोल्ड
सोने को ज्वैलरी के तौर पर फिजिकल फॉर्म में खरीदा जा सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि फिजिकल फॉर्म में सोने में निवेश ठीक नहीं है।
गोल्ड बिस्कुट
सोने की ज्वैलरी, सिक्के या बिस्कुट के रूप में भी खरीदा जा सकता है। लेकिन इसमें भी सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं रहती हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
