Akshaya Tritiya 2025: देशभर में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग क्रेडिट कार्ड से सोने या चांदी के जेवर की खरीदारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से गहने खरीदने के फायदे और नुकसान क्या है, साथ ही आपको किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, इन सभी बातों को आप आसानी से समझ सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड से गहने खरीदने के फायदे (credit card jewellery purchase)
कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां गहनों की खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक या स्पेशल छूट देती हैं, जिससे कुल खर्च कम हो सकता है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर नकद ले जाने की जरूरत नहीं होती, जिससे आपको पैसों को सुरक्षित रखने की टेंशन कम हो जाती है। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड 45-50 दिनों की ब्याज-मुक्त अवधि ऑफर करते हैं। अगर आप इस अवधि में पूरा भुगतान कर देते हैं, तो ब्याज से बच सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड से गहने खरीदने के नुकसान akshaya tritiya 2025 jewellery buying tips)
अगर समय पर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का पूरा भुगतान नहीं करते हैं तो क्रेडिट कार्ड पर सालाना ब्याज दर 40% तक हो सकती है, जिससे गहनों की कीमत काफी बढ़ सकती है। बिना किसी प्लानिंग के क्रेडिट कार्ड का यूज करने से कर्ज बढ़ सकता है, जिससे फाइनेंशियल टेंशन बढ़ जाता है। 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को निर्देश दिया था कि वे क्रेडिट कार्ड से की गई सोने की खरीद को ईएमआई में न बदलें। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से सोने के सिक्के खरीदने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
ऐसे करें अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी
क्रेडिट कार्ड से गहने खरीदना आसान हो सकता है, लेकिन इससे पहले सभी प्वाइंट्स पर विचार करना जरूरी है। जब भी आप सोने की खरीदारी करें तो अलग-अलग बैंकों और ज्वेलर्स के ऑफर्स की तुलना करें, जैसे कैशबैक, छूट या रिवॉर्ड पॉइंट्स को जरूर चेक करें। इसके अलावा अपनी फाइनेंशियल स्टेट्स के अनुसार ही सोने की खरीदारी करें और सुनिश्चित करें कि आप समय पर पूरा भुगतान कर सकते हैं।
इसके साथ-साथ ऐसे क्रेडिट कार्ड का यूज करें जो बड़े खर्चों पर बेहतर रिवॉर्ड्स का फायदा ऑफर करते हैं।
अगर आप समय पर पूरा क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट कर सकते हैं और ऑफर्स का सही यूज करते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, बिना योजना के खरीदारी करने से कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications