भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की 21 अक्टूबर 2026 की डेडलाइन से पहले ही भारती एयरटेल ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बिना डेटा वाले तीन नए 'वॉइस-ओनली' प्रीपेड पैक बाजार में उतार दिए हैं। इन प्लान्स की कीमत ₹185, ₹203 और ₹206 रखी गई है, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा बिल्कुल नहीं दिया गया है। इनकी वैलिडिटी क्रमशः 28 दिन, 30 दिन और एक पूरे कैलेंडर मंथ की है। ट्राई के नए नियमों के तहत कदम उठाने वाली एयरटेल पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।
बिल और प्लान की शर्तों के लिहाज से दो अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है। एक महीने की वैलिडिटी वाला ऑप्शन हर महीने की उसी तारीख को रिन्यू होगा। वहीं, 300 SMS की लिमिट पूरी वैलिडिटी के लिए है, न कि रोजाना के लिए। एयरटेल ने इन प्लान्स को अपनी ऐप और वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, हालांकि सर्किल और नंबर के हिसाब से ऑफर्स बदल सकते हैं, इसलिए रीचार्ज से पहले ऐप में डिटेल्स जरूर चेक कर लें। इन प्लान्स के साथ हैलोट्यून (HelloTunes) का फायदा भी शामिल है।

Airtel के वॉइस-ओनली प्लान vs Jio और Vi
| ऑपरेटर | प्लांस | वैलिडिटी | कॉल्स | SMS | डेटा |
|---|---|---|---|---|---|
| Airtel | ₹185 | 28 दिन | अनलिमिटेड | 300 | कोई नहीं |
| Airtel | ₹203 | 30 दिन | अनलिमिटेड | 300 | कोई नहीं |
| Airtel | ₹206 | 1 महीना | अनलिमिटेड | 300 | कोई नहीं |
| Jio | ₹189 | 28 दिन | अनलिमिटेड | 300 | कुल 2GB |
| Vi | ₹199 | 28 दिन | अनलिमिटेड | 300 | कुल 2GB |
जो यूज़र्स ज्यादातर Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ सेकेंडरी सिम को चालू रखना चाहते हैं, उनके लिए एयरटेल का ₹185 वाला प्लान काफी काम का है। इसमें कम इस्तेमाल होने वाले डेटा को हटाकर कीमत को जियो के ₹189 और Vi के ₹199 वाले प्लान से सस्ता रखा गया है। हालांकि, जिन्हें कभी-कभार डेटा की जरूरत पड़ती है, वे अभी भी जियो या Vi के बेस बंडल पैक चुन सकते हैं। नियम के मुताबिक उम्मीद है कि 21 अक्टूबर तक बाकी ऑपरेटर भी इसी तरह के वॉइस-ओनली पैक पेश करेंगे।
21 अक्टूबर से TRAI के नए नियम: क्या-क्या बदलेगा
ट्राई ने 21 सितंबर को 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन, 2026' अधिसूचित किया था। इसके तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए 30 दिन या उससे कम की वैलिडिटी वाले बंडल प्लान्स की तर्ज पर केवल 'वॉइस और SMS' वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर देना अनिवार्य किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन बाद लागू हो रहे इस नियम का मकसद ग्राहकों को किफायती कम अवधि वाले विकल्प देना और ऐप्स व वेबसाइट्स पर इनकी उपलब्धता आसान बनाना है। एयरटेल के नए पैक इसी नीति के तहत तैयार किए गए हैं।
किन्हें मिलेगा फायदा और पोर्टिंग की आसान टिप्स
वरिष्ठ नागरिकों, फीचर फोन यूज़र्स और सेकेंडरी सिम रखने वालों को अब बिना इस्तेमाल वाले डेटा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। हालांकि, रीचार्ज से पहले अपने सर्किल के ऑफर्स और अपनी मंथली SMS जरूरतों को जरूर जांच लें। कॉलिंग का खर्च घटाने के लिए सिम पोर्ट करना बेहद आसान है: अपना यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) पाने के लिए 1900 पर "PORT आपका-मोबाइल-नंबर" लिखकर भेजें। ट्राई का स्पष्ट निर्देश है कि टेलीकॉम कंपनियां रीचार्ज पैक की कीमत की परवाह किए बिना यूज़र्स को यह SMS भेजने की अनुमति दें।


Click it and Unblock the Notifications