नई दिल्ली, अगस्त 16। एलआईसी का शेयर जब से लिस्ट हुआ है, आईपीओ में खरीदारी करने वालों को रुला ही रहा है। लेकिन यह बात अगल है कि जिन लोगों ने इसे सस्ते में खरीदा है, उनको अब यह शेयर तगड़ा मुनाफा करा रहा है। आज इस शेयर ने बहुत ही ऊंची उड़ान भरी है। दरअसर बीते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद एलआईसी ने अपने जून तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए थे। यह परिणाम उम्मीद से भी ज्यादा अच्छे रहे थे। ऐसे में शुक्रवार के बाद आज जब शेयर बाजार खुला तो इसके शेयर ने एक लंबी छलांग लगा दी। आइये जानते हैं कि आज यह कितनी तेजी के साथ बंद हुआ और इस पर ब्रोकरेज कंपनी ने क्या टारगेट प्राइस बताया है।
जानिए आज एलआईसी के शेयर ने कितनी फायदा कराया
आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर 697.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 2 फीसदी से ज्यादा यानी 15.25 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इस शेयर का आज जहां न्यूनतम स्तर 691.30 रुपये का रहा तो वहीं उच्चतम स्तर 706.60 रुपये का रहा। इसके अलावा एलआईसी का शेयर का लिस्टिंग के बाद से अभी तक का जहां न्यूनतम स्तर 650.00 रुपये का रहा है, तो वहीं उच्चतम स्तर 949.00 रुपये का रहा है।
आइये जानते हैं कि ब्रोकरेज कंपनी ने एलआईसी के शेयर का नया टारगेट क्या दिया है।
जानिए एलआईसी का शेयर कहां तक जा सकता
एलआईसी के शेयर ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने टारगेट प्राइस जारी किया है। ब्रोकरेज कंपनी ने एलआईसी में खरीद की सलाह दी है। इसने कहा है कि एलआईसी का शेयर 830 रुपये तक जा सकता है। इस प्रकार से अभी भी इस शेयर में 15 फीसदी से ऊपर का फायदा कमाया जा सकता है।
जानिए कैसे रहे थे तिमाही परिणाम
एलआईसी के जून 2022 तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में कई गुना बढ़त दिखी थी। एक साल पहले एलआईसी का जहां फायदा केवल 2.9 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 682.9 करोड़ रुपये हो गया है। एलआईसी ने शुद्ध प्रीमियम आय भी 20 फीसदी बढ़ी है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications