नई दिल्ली, फरवरी 2। शेयर बाजार के बजट हरदम एक बड़ी घटना रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2022 को जो बजट पेश किया है, उससे हो सकता है कि आमलोगों को थोड़ा निराश हाथ लगे, लेकिन यह बजट शेयर बाजार के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस बजट से अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर अर्थव्यवस्था में तेजी आना है, तो देश की सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियों को तेज चलना होगा, और यह रास्ता इस बजट में दिखाया गया है। ऐसे में जरूरत इस बात की आयकर की छूट न मिलने से निराश होने की जगह ऐसी कंपनियों और सेक्टर को चुना जाए, जहां पर निवेश से आयकर छूट से ज्यादा का फायदा हो सके। आइये जानते हैं इस बारे में।
डिजिटल इकोनॉमी बनने से फिनटेक शेयरों में हो सकता है फायदा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 में डिजिटल इकोनॉमी को ओर तेजी से बढ़ने का संकल्प जताया है। अगर ऐसा होता है तो डिजिटल ट्रांजेक्शन में तेज उछाल आएगा। ऐसे में इस सेक्टर की कंपनियों का कामकाज बढ़ेगा। ऐसे में अंत में कंपनियों के शेयर के रेट ऊपर जाएंगे, और लोग निवेश कर फायदा उठा सकते हैं। बजट पेश होने के बाद पेटीएम के शेयरों में उछाल देखने को भी मिला। ऐसा ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर के साथ भी हुआ है। इसका शेयर का रेट भी ऊपर गया है। लेकिन यहां पर एक दो दिन की तेजी की जगह ऐसी कंपनियों में लम्बे समय के लिए अगर निवेश किया जाए तो ज्यादा फायदा हो सकता है।
टेलीकॉम सेक्टर के फिर आ सकते हैं अच्छे दिन
बजट 202 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर सरकार अपनी स्थिति साफ कर दी है। सरकार के अनुसार इस साल 5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी। इससे टेलीकाम कंपनियां 5जी सेवाएं शुरू कर सकेंगी और अपना कारोबार तेजी से बढ़ा सकेंगी। यही कारण है कि बजट 2022 के बाद एचएफसीएल के शेयर में तेजी दर्ज हुई। वहीं तेजस नेटवर्क्स के शेयर भी बढ़ा। इसके अलावा विंध्या टेलीलिंक्स का शेयर भी तेजी के साथ ही बंद हुआ है। 5जी सेवाएं शुरू होंगी, तो केवल एयरटेल या जियो ही नहीं वह कंपनियां भी अच्छा कारोबार करेंगी, जो 5जी सेवाओं के लिए उपकरण या सर्विस दे रही होंगी। ऐसे में इस सेक्टर की अच्छी कंपनियों में निवेश का सही समय इसे माना जा सकता है।
मेटल कंपनियों के लिए भी खुशखबरी
बजट 2022 में सरकार ने बताया है कि अगले साल कैपिटल एक्सपेंडिचर में 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी करेगी। इस बढ़त के साथ सरकार अगले साल कैपिटल एक्सपेंडिचर के रूप में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे इंफ्रासेक्टर में तेजी से विकास देखने को मिलेगा। ऐसा होने से स्टील सहित मेटल कंपनियों का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। वहीं 400 वंदे भारत ट्रेन भी चलाने की घोषणा की गई है। इसके चलते देश में बड़े पैमाने पर एल्युमीनियम की मांग बढ़ेगी। इसके अलावा सरकार ने बताया है कि अगले साल 25,000 किलोमीटर सड़क भी बनाई जाएगी। इसमें भी सीमेंट सरिया सहित ढेर सारी कमोडिटी की मांग आएगी। ऐसे में कई कमोडिटी की मांग बढ़ेगी। यही कारण है कि मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखना शुरू हो गई है। अगर अच्छी मेटर कंपनी चुन कर निवेश किया जाए तो बाद में अच्छा फायदा कमाया जा सकता है।
शुगर कंपनियों के में दिखेगा दम
सरकार ने पेट्रोल में इथोनॉल का मिश्रण बढ़ाने के लिए अपने इरादे जाहिए किए हैं। इसका साीधा सीधा फायदा चीनी बनाने कंपनियों को होगा। ऐसे में इस सेक्टर की अच्छी कंपनियों में निवेश बाद में आपको अच्छा फायदा करा सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
