नई दिल्ली, मई 20। एलआईसी का शेयर लिस्ट हो चुका है। पहले ही दिन यह नुकसान के साथ लिस्ट हुआ और आज भी यानी चौथे दिन भी यह नुकसान करा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि वह कौन से लोग हैं, जो एलआईसी के शेयर नुकसान के साथ बेच रहे हैं। लेकिन उससे भी बड़ा यह सवाल है कि वह कौन से लोग हैं, जो गिरावट में भी एलाआईसी के शेयर खरीद रहे हैं। अगर एक बार यह बात समझ में आ जाएगी, तो एलआईसी के शेयर में जो चल रहा है, वह पूरी तरह से समझना आसान हो जाएगा।
आइये इस पूरे मामले को समझने की कोशिश करते हैं।
पहले जानिए किसके पास किस रेट के शेयर
एलआईसी ने जब आईपीओ जारी किया था, तो 3 रेट पर शेयर जारी किए थे। एक रेट था सामान्य निवेशक यानी बड़े निवेशक। इन निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए गए थे। इसके बाद था रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों का स्थान। एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर 904 रुपये के रेट पर जारी किए गए थे। रिटेल निवेशको को यह शेयर 45 रुपये के डिस्काउंट पर जारी हुए थे। इसके बाद थे एलआईसी के बीमाधारक। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को सबसे सस्ते में शेयर जारी किए थे। ऐसे लोगों को 60 रुपये के डिस्काउंट के साथ 889 रुपये पर शेयर जारी किए गए थे। कुल मिलाकर एलआईसी के 22 करोड़ से कुछ शेयर इन्हीं रेट पर जारी हुए हैं। आइये अब जानते हैं कि कौन बेच रहा है घाटे में शेयर।
जानिए एलआईसी के कितने शेयर बेचे गए
सरकार ने कुलमिलाकर एलआईसी में अपनी साढ़े तीन फीसदी हिस्सेदारी बेची है। इस हिस्सेदारी के रूप में 10 रुपये फेसवैल्यू के 221,374,920 शेयर बेचे गए। ऐसे में अगर कोटे के हिसाब से देखा जाए तो एलआईसी के पॉलिसीधारक, एलआईसी के कर्मचारी और रिटेल निवेशकों को कुल मिलाकर इस आईपीओ में करीब 45 फीसदी शेयर एलाट किए गए हैं। यह शेयर करीब 10 करोड़ शेयर होते हैं। यानी एलआईसी के पूरे आईपीओ में करीब 10 करोड़ शेयर कमजोर हाथों में और करीब 12 करोड़ शेयर जानकारों के हाथों में शेयर आलाट होने वाले दिन थे। अब जानिए कौन बेच रहा है घाटे में शेयर।
जानिए कौन बेच रहा है घाटे में एलआईसी के शेयर
एलआईसी की लिस्टिंग वाले दिन करीब 10 करोड़ शेयर ऐसे कमजोर लोगों के हाथों थे, जिनको शेयर बाजार की समझ कम और शेयर की वैल्यू क्या होती है, यह समझ भी कम थी। ऐसे में जैसे ही शेयर बाजार में एलआईसी के शेयर की कमजोर लिस्टिंग हुई, ऐसे लोग डरकर अपने शेयर बेचने लगे। ऐसा इसलिए माना जा सकता है कि जिन लोगों के पास 12 करोड़ शेयर हैं, वह जानकार लोग हैं, और आसानी से अपने शेयर नहीं बेचते हैं। जिन लोगों के पास 12 करोड़ हैं, वह संस्थागत निवेशक हैं। यानी ऐसे लोग अगर शेयर खरीदते हैं, तो कम से 10 साल से लेकर 15 साल तक बेचने का नजरिया नहीं रखते हैं। ऐसे में यह तय हैं कि एलआईसी के शेयर आमलोग डर कर बेच रहे हैं, और यह शेयर भी वहीं लोग खरीद रहे हैं, जो शेयर बाजार में जानकार हैं। क्योंकि अगर कोई शेयर बेचना चाहता है, तो वह तभी बिकता है जब उसे खरीदने वाला शेयर बाजार में हो। ऐसे में यह तय है कि एलआईसी की वैल्यू समझने वाले लोग उन लोगों से ज्यादा संख्या में जो इसकी वैल्यू नहीं समझ पाए हैं।
कहां तक जा सकता है एलआईसी का शेयर का रेट
एलआईसी के शेयर 17 मई के पहले किसी के पास नहीं थे। यानी जिन लोगों के पास हैं वह औसतन 900 रुपये के रेट के हैं। ऐसे में यह 10 करोड़ शेयर जिन लोगों के पास हैं, वह जब तक इनकी बिक्री जारी रहेगी, एलआईसी के शेयर में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि यह मान कर चलना चाहिए कि इन 10 करोड़ शेयर को रखने वालों में 90 फसदी ही अपने शेयर घाटे में बेच सकते हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि 9 करोड़ शेयर आराम से घाटे में बिक रहे हैं, और जानकार लोग इस मौके का फायदा उठाकर इसे खरीद रहे हैं। ऐसे में यह जाना जा सकता है कि 800 रुपये के आसपास इन शेयरों की एकतरफा बिक्री थम सकती है, और इसका बेस इस स्तर पर बन सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications