नई दिल्ली, सितंबर 26। आज भी कई लोग है जो अपने पैसे को निवेश करते हुए घबराते हैं। असल में वे पैसे पर पूरी तरीके से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीमें बेहतर रहेंगी। इन्हीं स्कीमों से एक है टाइम डिपोजिट स्कीम। पैसा सेफ चाहने वालों के लिए ये स्कीम एक दम सही है। यहां किसी को भी अपने निवेश पर नुकसान होने का डर भी नहीं रहेगा। ये स्कीम कम समय के निवेश से अधिक मुनाफा कमाने में मदद कर सकती है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सिर्फ 3 साल में इस स्कीम की मददसे 10 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।
कितना करना होगा निवेश
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना में निवेश करने के लिए पहले आपको इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाना होगा। फिर 3 साल में 10 लाख रु का फंड तैयार करने के लिए आपको एक साथ 8.50 लाख रु का निवेश करना होगा।
कितनी है ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की सालाना ब्याज दर 5.5 फीसदी है। इतनी ब्याज दर के अनुसार सिर्फ 3 साल के बाद आपको मेच्योरिटी पर 10 लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिलेगी। यानी आपको 3 साल में 1.51 लाख रु का ब्याज दिया जाएगा।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
यदि आप भी इस स्कीम में खाता खुलवाना चाहते हैं तो नजदीकी पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट अकाउंट (जिसे फिक्स्ड डिपॉजिट भी कहा जाता है) खुलवाएं। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये का निवेश जरूरी है। हालांकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है। 10 साल से ज्यादा आयु का कोई भी इस स्कीम में निवेश कर सकता है।
नाबालिग बच्चे के लिए नियम
हालांकि ध्यान रहे कि नाबालिक बच्चे के लिए यदि खाता खुलवाया जाए तो माता-पिता या अभिभावक की देखरेख में ही खुल सकेगा। इस स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है।
समय से पहले पैसा निकालने का नियम
इस स्कीम का एक फायदा ये है कि आप समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गयी तो आप इस स्कीम में जमा राशि को निकाल सकते हैं। मगर इसके लिए पोस्ट ऑफिस के कुछ हैं। जैसे कि निवेश के 6 महीने बाद तक आपको पैसा निकालने अनुमति नहीं मिलेगी। फिर 6 से 12 महीने के बीच यदि आप पैसा निकालते हैं तो सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज दिया जाएगा। अगर 2, 3 या 5 साल से पहले पैसा निकाला जाता है तो कुल ब्याज में से 2 फीसदी राशि काट ली जाएगी।
बदल सकती है ब्याज दर
हर तिमाही की शुरुआत में पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स की ब्याज दरें बदलती हैं। अब 1 अक्टूबर से फिर से इनकी ब्याज दरें बदल सकती हैं। टाइम डिपोजिट स्कीम की दर भी बदल सकती है। मगर ऐसा भी संभव है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव न हो। वैसे भी कई तिमाहियों से इन योजनाओं की ब्याज दरें नहीं बदली हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications