Adani Group shares rise again: भारत के निवेशक जहां अदानी ग्रुप के शेयरों में निवेश से डर रहे हैं, वहीं विदेशी निवेशक भर भर कर अदानी ग्रुप के शेयर खरीद रहे हैं। इसी के चलते आज फिर अदानी ग्रुप के शेयर उड़ाने भरने लगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 4 महीनों में अदानी ग्रुप के शेयरों में निवेश के तीसरा दौर देखने को मिल रहा है। अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स और अन्य ने गत बुधवार को लगभग 1 बिलियन डॉलर का निवेश कर शेयरों की खरीद की है।

जानकारी के अनुसार अदानी एंटरप्राइजेज के 18 मिलियन शेयर की एक ब्लॉक डील हुई। जबकि अदानी ग्रीन एनर्जी में 35.2 मिलियन शेयर की एक ब्लॉक डील हुई है। जहां तक रेट की बात है तो ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार अदानी एंटरप्राइजेज के लिए ब्लॉक डील2,300 रुपये और अदानी ग्रीन के लिए ब्लॉक डील 920 रुपये के रेट पर हुई है।
आज इसी खबर के चलते अदानी ग्रुप के शेयरों ने उड़ान भरी है। ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं। अदानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। इनमें आज 8 कंपनियों के रेट में भारी तेजी देखने को मिली है।
अदानी ग्रुप के आज बढ़ने वाले शेयर
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 2,403.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 5.34 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
अदानी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर आज 756.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 5.12 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
अदानी ट्रांसमिशन का शेयर आज 819.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 5.93 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
अदानी पावर का शेयर आज 254.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 0.59 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
अदानी टोटल गैस का शेयर आज 656.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 2.39 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
अदानी विल्मर का शेयर आज 414.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 1.85 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
अंबुजा सीमेंट का शेयर आज 434.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 0.07 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
एसीसी का शेयर आज 1,812.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर के रेट में आज 1.31 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।
हालांकि अदानी ग्रुप के 2 शेयरों में रही मामूली गिरावट
एनडीटीवी का शेयर आज 230.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से इस शेयर में आज करीब 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज 958.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से इस शेयर में आज करीब 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications