
Shares of Adani Enterprises surged today: अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भारी तेजी दर्ज की गई है। आज अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर एनएसई पर 92.50 (4.89 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,984.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर में यह तेजी उस खबर के बाद आई है, जिसमें पता चला है कि कंपनी अपने कुछ शेयर बेचकर पैसे जुटा सकती है। इस बात की जानकारी कंपनी ने शेयर बाजारों को दी है।
इस खबर के बाद अदानी ग्रुप के ज्यादातर शेयर तेजी के साथ ट्रेड करने लगे। वहीं शेयर बाजार होने आज अदानी ग्रुप के सभी 10 शेयर तेजी के साथ बंद होने में सफल रहे।
आज अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर में भारी तेजी रही। सुबह इस शेयर का न्यूनतम स्तर 1,910.00 रुपये का रहा वहीं आज यह शेयर 2,013.75 रुपये के उच्चतम स्तर पर भी गया। अंत में यह शेयर 1,984.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर हिंडनबर्ग विवाद के बाद तेजी से नीचे आ गया था। इसी के चलते अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर का जहां 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,017.45 रुपये का है, तो उच्चतम स्तर 4,190.00 रुपये का है। यह शेयर अभी अपने उच्चतम स्तर से लगभग आधे रेट पर ट्रेड कर रहा है।
इस फंड रेजिंग के ग्रुप पर कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत होगी। वहीं निवेशकों के बीच विश्वास पैदा करने में मदद भी मिलेगी। मार्च के अंत तक, अडानी एंटरप्राइजेज पर 38,320 करोड़ रुपये का कुल कर्ज था। वहीं एक्सटर्नल डेट टू इक्विटी अनुपात मार्च-अंत तक 0.73 गुना था। कंपनी के लिए यह स्थिति 1 साल पहले 1.06 गुना थी।

जानिए अदानी ग्रुप के अन्य शेयरों का आज हाल
- एसीसी का शेयर आज बीएसई पर 1,790.75 रुपये के स्तर पर 2.33 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज बीएसई पर 916.30 रुपये के स्तर पर 1.56 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अदानी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर आज बीएसई पर 708.00 रुपये के स्तर पर 2.45 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अदानी पावर का शेयर आज बीएसई पर 242.70 रुपये के स्तर पर 1.93 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अदानी टोटल गैस का शेयर आज बीएसई पर 855.00 रुपये के स्तर पर 2.26 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अदानी ट्रांसमिशन का शेयर आज बीएसई पर 917.00 रुपये के स्तर पर 3.15 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अदानी विल्मर का शेयर आज बीएसई पर 396.00 रुपये के स्तर पर 1.81 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- अंबुजा सीमेंट का शेयर आज बीएसई पर 412.70 रुपये के स्तर पर 1.13 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
- एनडीटीवी का शेयर आज बीएसई पर 183.50 रुपये के स्तर पर 2.29 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Mutual Funds: 15 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीमें
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट



Click it and Unblock the Notifications