Suzlon Energy Share: शेयर बाजार का चर्चित शेयर सुजलान इनर्जी का शेयर इस वक्त फिर चर्चा में है। सुजलान के शेयर में इस वक्त तेजी का दौर चल रहा है। अगर देखा जाए तो यह शेयर 1 माह में पैसा लगभग डबल कर चुका है। वहीं जानकारों का मानना है कि यह शेयर यहां से भी तेजी दिखा सकता है और यहां से निवेश पर भी पैसा डबल हो सकता है।
जहां तक सुजलान के शेयर के रिटर्न की बात है तो यह शेयर एक माह में ही 64.71 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। वहीं 3 माह में यह शेयर करीब 79.49 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। अगर 1 जनवरी 2023 से देखा जाए तो अभी तक यह शेयर करीब 32.08 का रिटर्न दे चुका है। वहीं 1 साल का रिटर्न करीब 87.92 फीसदी का और 3 साल का रिटर्न करीब 229.41 प्रतिशत का है।

जहां तक सुजलान के शेयर आज के रेट की बात है तो 14 रुपये के स्तर पर 25 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज इस शेयर न्यूनतम स्तर 13.85 रुपये का और अधिकतम का स्तर 14.55 रुपये का बनाया है। वहीं अगर 1 साल का न्यूनतम स्तर देखा जाए तो यह 5.90 रुपये का रहा है। वहीं अधिकतम का स्तर 15.75 रुपये का रहा है।
अगर एक माह से लेकर 3 साल का रिटर्न देखा जाए तो सुजलान का शेयर लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। शेयर बाजार के जानकारों की राय है कि यह शेयर अगले एक साल में करीब 18 रुपये से लेकर 30 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं पर स्टॉप लॉस करीब 7.30 रुपये का लगाना होगा।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में उछाल का कारण कंपनी की दिक्कतें कम होना और नए आर्डर तेजी से मिलना है। कंपनी 6 साल बाद बीते वित्त वर्ष में 166.7 करोड़ रुपये के मुनाफे में आई है। बीते वित्त वर्ष सुजलॉन का नेटवर्थ 1100 करोड़ रुपये रही है। आंकड़ों के हिसाब से 10 साल बाद पहली बार कंपनी का पॉजिटिव नेटवर्थ रहा था। वहीं कंपनी का कर्ज 80 प्रतिशत कम हो गया है।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
