
How far can the gold rate go: गोल्ड ऐसी धातु है, जिसे जनता ही सरकारें भी पंसद करती हैं। यही कारण है कि भारत सरकार गोल्ड की बड़ी खरीदार बनीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि गोल्ड का रेट इस साल काफी ऊपर तक जा सकता है।
अगर दुनियाभर की सरकारों के पास जमा सोने की बात की जाए तो यह बहुत ही ज्यादा है। दुनिया में खनन किये गए सोने का लगभग पांचवां हिस्सा दुनियाभर की सरकारों के पास रिजर्व के रूप में रखा हुआ है।
अगर देखा जाए तो 2022 के दौरान दुनियाभर की सरकारों ने करीब 1136 टन गोल्ड खरीदा है। यह 1967 के बाद गोल्ड की हुई सबसे ज्यादा खरीदारी है। भारत, तुर्की, उज्बेकिस्तान और कई अन्य देश सोने के सबसे बड़े खरीदार रहे।
डालर की दिक्कत के कई देश अब सोने के बदले कारोबार करने की तरफ बढ़ रहे हैं। घाना ने कच्चे तेल के लिए सोना देने की बात दुबई के तेल रिफाइनर से की है। ऐसा ही आगे भी हो सकता है।
यही कारण है कि दुनियाभर की सरकारें अपने रिजर्व में डॉलर की जगह सोने की हिस्सेदारी बढ़ाने की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत का रिजर्व बैंक भी विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड को रिजर्व के रूप में बढ़ा रहा है। पिछले 5 वर्षों में आरबीआई ने अपनी डॉलर होल्डिंग कम करके गोल्ड की हिस्सेदारी को 5.06 फीसदी से बढ़ाकर 7.86 फीसदी कर दिया है।
आंकड़ों के अनुसार, भारत के पास वैश्चिक गोल्ड रिजर्व का 8 फीसदी सोना है। मात्रा के हिसाब से देखें, यह 787.40 टन होता है। आरबीआई की तरफ से 2023 में भी सोना लगातार खरीदा जा रहा है।
ऐसे में गोल्ड का रेट बढ़ सकता है। अगर भारत में देखा जाए तो 2023 में सोने का भाव 66,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications