Aaj Sone ka Rate: बुलियन मार्केट में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर टैरिफ को देरी से लागू करने की बात कही है. इसका असर कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है. सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तरों से हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही. घरेलू बाजारों से लेकर विदेशी मार्केट तक कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा. सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई.
आज सोने और चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक्शन देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल वायदा 20 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 83262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट है. चांदी का मार्च वायदा करीब 150 रुपए की गिरावट के साथ 94100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
सोने और चांदी पर एक्सपर्ट का नजरिया
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने एमसीएक्स पर सोने और चांदी के लिए अहम लेवल्स दिए हैं. उन्होंने बताया कि सोने के लिए सपोर्ट लेवल 84050-84815-85910 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि रेजिस्टेंस लेवल 82190-81095-80330 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी के लिए रेजिस्टेंस लेवल 95415-96575-98420 रुपए प्रति किलोग्राम हैं, जबकि सपोर्ट लेवल 92410-90565-89405 रुपए प्रति किलोग्राम दिया है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2854 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 32.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले सोने के भाव ने सोमवार को रिकॉर्ड हाई बनाया. सोने ने पहली बार 2830 डॉलर प्रति ऑन्स का लेवल टच किया, जोकि स्पॉट गोल्ड का ऑल टाइम हाई टच किया. चीन, कनाडा और मैक्सिको पर अमेरिकी टैरिफ के चलते सोने में मजबूती देखने को मिली.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
