Aaj Sone ka Bhav: सोना खरीदारों के लिए आज 19 सितंबर को अच्छी खबर है. क्योंकि सोने का भाव गुरुवार को गिर गया है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे थे. इसकी वजह अमेरिकी सेंट्रल बैंक का फैसला है, जिसमें ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया गया है.
दरों में कटौती का असर
कोविड के बाद यानी करीब 4 साल बाद दरों में कटौती की गई. इसके तहत ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई. कॉमैक्स पर सोने ने रिकॉर्ड हाई बनाया फिर ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा. इसका असर भारतीय बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है. आज सर्राफा बाजार में सोने का भाव गिर गया है. इसी तरह वायदा बाजार में 10 ग्राम का रेट गिर गया है.
MCX पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 130 रुपए की गिरावट के साथ 72925 रुपए के पास आ गया है. वहीं, चांदी की कीमत 420 रुपए की तेजी के साथ 88720 रुपए के पास पहुंच गए हैं. दरों में कटौती का फैक्टर बाजार पर हावी है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,825 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,445 रुपए प्रति ग्राम है.

आज सर्राफा बाजार में क्या है भाव?
सोने का भाव कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज 19 सितंबर को गिर गया है. सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम का भाव 250 रुपए की गिरावट के साथ 68250 रुपए पर है. 100 ग्राम का भाव भी 2500 रुपए की गिरावट के साथ 682500 रुपए के भाव पर है.
24 कैरेट सोने का रेट 280 रुपए की गिरावट के साथ 74450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम का भाव 2800 रुपए गिरकर होकर 744500 रुपए के भाव पर फिसल गया है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने का रेट 210 रुपए सस्ता होकर 55840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसका 100 ग्राम भाव भी 2100 रुपए फिसलकर 558400 रुपए पर बिक रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट
जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,460 प्रति ग्राम है.
लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,460 प्रति ग्राम है.
पटना - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,830 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,450 प्रति ग्राम है.
नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,840 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,460 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,825 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,445 प्रति ग्राम है.
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
