Aaj Sone ka Bhav: भारतीय बुलियन मार्केट में आज 30 जनवरी को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. मार्केट सुबह शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दिखा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों के भाव चढ़ गए हैं. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है. इसकी वजह अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की फरवरी पॉलिसी मीटिंग है, जिसमें ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है. इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती देखने को मिल रही.
आज चमका सोना और चांदी
एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. सोने के फरवरी वायदा का भाव करीब 250 रुपए की तेजी के साथ 80500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई, जोकि कल शाम को रिकॉर्ड 80730 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल टच किया. चांदी की कीमत भी चढ़ गई है. मार्च वायदा करीब 470 रुपए की मजबूती के साथ 92300 रुपए प्रति किलोग्राम के पार निकल गई है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 2771 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 32 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ही कारोबार कर रही. दरअसल, फेडरल रिजर्व के फैसले का असर बुलियन मार्केट पर देखने को मिल रहा. क्योंकि दरें स्थिर रखने के फैसले से अमेरिकी डॉलर और सरकारी बॉन्ड यील्ड में उछाल दर्ज किया गया. इसके चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना. शुरुआती कारोबार में कॉमैक्स पर सोने का भाव 2750 डॉलर तक फिसल गया था.
सोने और चांदी पर एक्सपर्ट का नजरिया
कमोडिटी मार्केट के जानकार और केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने सोने और चांदी के अहम लेवल्स को एनलिसिस किया. उन्होंने कहा कि सोने के लिए रेजिस्टेंस लेवल 81065-81255-81410 रुपए प्रति 10 ग्राम का है, जबकि सपोर्ट लेवल 80720-80565-80375 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. चांदी के लिए उन्होंने कहा कि इसका रेजिस्टेंस लेवल 92735-93600-94580 रुपए प्रति किलोग्राम है. जबकि 90890-89910-89045 रुपए प्रति किलोग्राम सपोर्ट लेवल है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
