भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को बेहतर डिजिटल सुविधा देने के लिए एक नया Aadhaar App लॉन्च किया है। यह ऐप अब लोगों को अपने आधार से जुड़ी सेवाओं को घर बैठे ही इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। यह गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

कई लोगों के मन में सवाल है कि जब पहले से mAadhaar ऐप मौजूद था, तो फिर नया ऐप लाने की जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल, UIDAI ने यह नया ऐप इसलिए पेश किया है ताकि आधार की सुरक्षा और डिजिटल आईडी शेयरिंग को और ज्यादा आसान व भरोसेमंद बनाया जा सके।
क्या है आधार और mAadhaar में अंतर
दोनों ऐप्स UIDAI द्वारा विकसित किए गए हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग है। mAadhaar ऐप का इस्तेमाल आधार कार्ड डाउनलोड करने, अपडेट करने और वेरिफिकेशन के लिए होता है। वहीं नया Aadhaar App डिजिटल पहचान को स्टोर करने और सुरक्षित तरीके से शेयर करने के लिए बनाया गया है।
इस ऐप की मदद से एक ही मोबाइल में परिवार के कई सदस्यों के प्रोफाइल को मैनेज किया जा सकता है। इससे अब अलग-अलग डिवाइस की जरूरत नहीं होगी।
सुरक्षा होगी और भी मजबूत
UIDAI ने इस ऐप को सुरक्षा के लिहाज से बेहद उन्नत बनाया है। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक, और क्यूआर कोड शेयरिंग जैसी तकनीकें दी गई हैं। अब यूजर केवल अपने चेहरे की पहचान से ही आधार वेरिफाई कर पाएंगे। अगर आप किसी के साथ अपना आधार शेयर करना चाहते हैं, तो पूरा कार्ड देने की जरूरत नहीं है आप केवल क्यूआर कोड या वेरिफायबल क्रेडेंशियल्स के माध्यम से जरूरी जानकारी साझा कर सकते हैं।
जानकारी शेयर करने का नया तरीका
नए ऐप में यूजर यह तय कर सकता है कि वह कौन सी जानकारी साझा करना चाहता है। उदाहरण के लिए, अगर आप सिर्फ नाम और पता देना चाहते हैं तो आधार नंबर को छिपाकर (Hide) बाकी जानकारी साझा की जा सकती है। इससे डेटा प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है।
अपडेट या डाउनलोड की सुविधा नहीं
नया Aadhaar App केवल डिजिटल आईडी मैनेजमेंट के लिए तैयार किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का डेटा अपडेट करने या फिजिकल आधार डाउनलोड करने का विकल्प नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को पूरी तरह पेपरलेस और सुरक्षित बनाना।
डिजिटल भारत की दिशा में कदम
UIDAI का यह नया आधार ऐप देश में डिजिटल पहचान प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है। यह न केवल नागरिकों को सुविधा देता है, बल्कि पहचान संबंधी डेटा की सुरक्षा को भी और मजबूत बनाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications