Aadhaar Update Fees: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार अपडेट करने वाले लोगों के लिए नई फीस लागू कर दी गई है। अब जो लोग अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल या बायोमेट्रिक जानकारी बदलवाना चाहते हैं, उन्हें पहले से अधिक राशि चुकानी होगी। यह नया चार्ज 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगा, और इसके बाद UIDAI इसे फिर से समीक्षा करेगी।

जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए नया चार्ज
अगर आप अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल बदलवाना चाहते हैं, तो इसे जनसांख्यिकीय अपडेट कहा जाता है। पहले इस सर्विस के लिए 50 रुपए लिए जाते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है।
अगर कोई व्यक्ति जनसांख्यिकीय अपडेट के साथ बायोमेट्रिक अपडेट भी करवा रहा है, तो जनसांख्यिकीय हिस्से के लिए अलग से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।
बायोमेट्रिक अपडेट पर नई फीस
फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो बदलवाने के लिए अब 125 रुपए चार्ज लिया जाएगा। पहले यह चार्ज 150 रुपये था। UIDAI के अनुसार, यह चार्ज अक्टूबर 2028 तक लागू रहेगा।
दस्तावेज अपडेट में बदलाव
आधार में पहचान या पते के दस्तावेज अपडेट कराने के लिए नए नियमों के अनुसार अब 75 रुपए देने होंगे। पहले यह चार्ज 50 रुपए था। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करता है, तो यह सेवा 14 जून 2026 तक फ्री रहेगी।
घर पर आधार प्रिंटआउट और नामांकन
घर पर आधार प्रिंटआउट की सुविधा पहले 40 रुपए में उपलब्ध थी, जिसे अब बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है। वहीं, घर पर नामांकन कराने की सुविधा 700 रुपए (जीएसटी सहित) में दी जाएगी। अगर एक ही घर के कई लोग यह सेवा लेते हैं, तो प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपए का चार्ज लगेगा।
बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट में राहत
UIDAI ने बच्चों के लिए विशेष छूट भी दी है।
5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष: उनका पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री होगा।
7-15 वर्ष: बायोमेट्रिक अपडेट की सामान्य लागत 125 रुपए है, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक इसे माफ किया गया है। इस पहल से परिवारों पर अतिरिक्त खर्च कम होगा और बच्चों के आधार अपडेट में आसानी रहेगी।
UIDAI का उद्देश्य
UIDAI का कहना है कि नया फ्री आधार सर्विस की क्वालिटी और स्थिरता को बनाए रखने के लिए है। इससे डिजिटल पहचान प्रणाली मजबूत होगी और सर्विस की निरंतरता बनी रहेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications