Aadhaar Update Rule Change From 1 November: आज अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है। इसके साथ शनिवार से शुरु होने वाले नए महीने यानी नवंबर की पहली तारीख से पैसों के लेनदेन से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का असर आम लोगों के सामान्य जीवनयापन पर पड़ने वाला है। ऐसे में किसी भी तरह के वित्तीय या अन्य नुकसान से बचने के लिए जरूरी है कि होने वाले बदलावों को लेकर अपडेट रहें हैं और उनकी जानकारी रखें।

1 नवंबर 2025 से पैसों के लेनदेन समेत अन्य तरह के होने वाले बदलावों में आधार कार्ड से जुड़ी कई अहम सुविधाओं से जुड़े अपडेट में बदलाव (Aadhaar Card New Rules) भी शामिल है। यानी 1 नवंबर से आधार से जुड़े तीन अहम बदलाव होने जा रहे हैं।
आज हर किसी को ये बात पता है कि आधार हमारे लिए कितना जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बच्चों को स्कूल में एडमिशन करवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बिना आधार के ये जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़े नियमों को संशोधन कर आधार सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, आसान और सेफ बनाने की कोशिश की है। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं ये तीन बदलाव कौन-कौनसे हैं...
घर बैठे खुद से ऑनलाइन कर पाएंगे अपडेट आधार
अब से पहले आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी बैसिक अपडेट के लिए आधार सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब 1 नवंबर से लोग घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन सेवाओं के ज़रिए खुद से ही अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने नया सिस्टम तैयार किया है, जिसमें आपकी दी गई जानकारी अपने आप सरकारी डाटाबेस से वेरिफाई हो जाएगी, जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड के जरिए। इससे आधार अपडेट की प्रक्रिया और भी सुरक्षित और तेज बन जाएगी।
अपडेशन फीस में बढ़ोतरी
आधार से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव फीस स्ट्रक्चर को लेकर किया गया है। यानी नए फीस स्ट्रक्चर को देखें तो पहले के मुकाबले अब थोड़ा ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। जैसे -
- नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस अब 75 रुपये लगेगी
- फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो अपडेट करने की फीस अब 125 रुपये लगेंगी।
- 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह फ्री रहेगी।
- ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक फ्री है, इसके बाद एनरोलमेंट सेंटर पर अपडेट कराने पर 75 रुपये फीस लगेगी।
- आधार रीप्रिंट करने की फीस अब 40 रुपये हो गयी है।
- घर पर एनरोलमेंट सर्विस करवाने पर पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपये लगेंगे और उसी पते पर हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये लगेंगे।
आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराना जरूरी
सरकार बहुत पहले से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने को लेकर दिशानिर्जेश के साथ डेडलाइन जारी करती रही है। हालांकि, अब UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड को इनएक्टिव कर दिया जाएगा। अगर पैन कार्ड इनएक्टीव हो गया तो टैक्स रिटर्न फाइल करने में परेशानी होने के साथ अन्य तरह के वित्तीय लेन-देन में भी दिक्कतें हो सकती हैं।
KYC प्रोसेस कराना होगा बेहद आसान
1 नवंबर से अब बैंक या वित्तीय संस्थानों में KYC कराना बेहद आसान हो जाएगा। KYC के लिए अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे जिनसे आप इसे आसानी से कर सकते हैं। पहला - Aadhaar OTP वेरिफिकेशन से, दूसरा- वीडियो KYC से और तीसरा - फेस-टू-फेस यानी आमने-सामने वेरिफिकेशन से। इस तरह से KYC प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और समय बचाने वाली होगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications