Aadhaar Card Rules Change: 1 नवंबर से पैसों के लेनदेन से जुड़े कुछ नियम हों या फिर एलपीजी गैस के दाम, सबसे कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाला है। इसी कड़ी में 1 नवंबर से आधार कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

1 नवंबर से आधार से जुड़ी कई बड़ी सुविधाओं में बदलाव होने जा रहे हैं। इस बदलाव में आधार अपडेट कराने के लिए लगने वाली फीस बढ़ोतरी भी शामिल है। यदि आपको नहीं पता है कि 1 नवंबर से आधार से जुड़े किस तरह के बदलाव होने वाले हैं तो चलिए फटाफट जान लेते हैं...
आधार से जुड़े इन नियमों में होगा बदलाव
1 नवंबर से आधार यूज़र्स अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी अहम जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें नामांकन केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।
UIDAI की नई व्यवस्था के तहत, आपकी दी गई जानकारी सरकारी डेटाबेस जैसे PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र से अपने आप सत्यापित हो जाएगी। इससे आधार अपडेट की प्रक्रिया पहले से तेज़, आसान और सुरक्षित बन जाएगी। साथ ही, नामांकन केंद्रों पर अपडेट फीस में भी बदलाव किया गया है।
नए PAN के लिए आधार नंबर अनिवार्य
अब आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य हो गया है। सभी पैन धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक अपना आधार लिंक करना होगा, वरना उनका PAN 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा।
नए PAN कार्ड के लिए आवेदन करने वालों के लिए अब आधार वैरिफिकेशन ज़रूरी होगा। KYC से जुड़ी प्रक्रिया भी आसान की गई है। अब बैंक और वित्तीय संस्थान ग्राहक की पहचान को Aadhaar OTP, वीडियो KYC या आमने-सामने सत्यापन के ज़रिए पूरा कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज, पेपरलेस और सुरक्षित होगी।
आधार अपडेट के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
1 नवंबर से आधार से जुड़े किसी भी प्रकार के अपडेट कराने के लिए आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। हालांकि, बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5-7 साल और 15-17 साल की उम्र में) फ्री हैं।
- डेमोग्राफिक अपडेट : नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल के लिए 75 रुपये
- बायोमेट्रिक अपडेट : फिंगरप्रिंट, आंख की स्कैनिंग और फोटो के लिए 125 रुपये
- दस्तावेज अपडेट: केंद्र पर 75 रुपए, लेकिन ऑनलाइन अपडेट 14 जून तक मुफ्त
- आधार प्रिंट: 40 रुपये
- घर पर नामांकन सेवा: पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपये और उसी पते पर हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications