नई दिल्ली, अगस्त 7। शेयर बाजार में तेजी का फायदा बीते हफ्ते निवेशकों को मिला है। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से आठ ने निवेशकों को जमकर फायदा कराया है। इन आठ कंपनियों की मार्केट करीब कुल मिलाकर 98,234.82 करोड़ रुपये बढ़ी है। काफी समय से नुकसान करा रहे आईटी सेक्टर की कंपनियों ने इस दौरान जमकर फायदा करया है। आइये जानते हैं कि सबसे ज्यादा फायदा कराने वाली 8 कंपनियां कौन सी हैं।
वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स करीब 817.68 अंक (1.42 फीसदी) बढ़ा था।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा मार्केट कैप इनफोसिस का बढ़ा है। इस कंपनी की मार्केट कैप 28,170.02 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,182.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 23,582.58 करोड़ रुपये बढ़कर 12,31,362.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मार्केट कैप 17,048.21 करोड़ रुपये बढ़कर 17,14,256.39 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,861.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,261.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। निवेशकों को लगातार नुकसान करा रही एलआईसी की मार्केट कैप भी बीते हफ्ते बढ़ी है। एलआईसी की मार्केट कैप 6,008.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,34,748.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,709.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,157.08 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान स्टेट बैंक की मार्केट कैप 2,186.53 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,584.52 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप1,668.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,220.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए किन 2 कंपनियों ने कराया घाटा
बीते हफ्ते शेयर बाजार की तेजी के बाद भी दो कंपनियों ने घाटा कराया है। सबसे ज्यादा घाटा एचडीएफसी ने कराया है। बीते हफ्ते एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,599.68 करोड़ रुपये कम होकर 4,27,079.97 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,390.73 करोड़ रुपये कम होकर 7,92,860.45 रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,14,256.39 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,31,362.26 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,92,860.45 रुपये
- इनफोसिस 6,80,182.93 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,21,220.18 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,83,261.75 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,73,584.52 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,42,157.08 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,34,748.72 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,27,079.97 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
