नई दिल्ली, सितंबर 16। भला कौन अपने पैसे को सुरक्षित रखना और उसे लगातार बढ़ाना नहीं चाहता है? बाजार से जुड़े निवेशों में पैसा खोने का डर शायद लोगों के सबसे बड़े डर में शुमार है। वैसे जोखिम लेना फायदेमंद हो सकता है, मगर हर किसी के लिए ये ठीक नहीं है। मगर कई 'सुरक्षित विकल्प' भी हैं, जिन पर आप विचार कर सकते हैं। यदि कम जोखिम और सीमित रिटर्न आपको संतुष्ट करता है तो सरकार समर्थित निवेश विकल्प आपके लिए बेहतर हैं। यहां हम आपके लिए सात सरकारी निवेश विकल्प लेकर आए हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट
यदि आप अपने जोखिम को शून्य तक कम करना चाहते हैं, तो आप आसानी से किसी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एफडी का विकल्प चुन सकते हैं। यहां विभिन्न अवधियों में अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश की जाती है। आपको मैच्योरिटी पर एक निश्चित रिटर्न के साथ निवेश की गयी राशि मिल जाएगी। यह सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसे लंबे समय लोग पसंद करते हैं।
सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ)
यह कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। पीपीएफ में आप किसी वित्त वर्ष में 500 रु से 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि 15 वर्षों की होती है। भारत सरकार हर तिमाही में पीपीएफ की ब्याज दर तय करती है। पीपीएफ की सबसे खास बात यह है कि आपकी पूरी निवेश राशि के साथ मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि पूरी तरह से कर मुक्त है।
सरकारी प्रतिभूतियां (जी-एसईसीएस)
ये राष्ट्रीय सरकार अपने लोन की फाइनेंसिंग करने के लिए जारी करती है। ये आम तौर पर बहुत विश्वसनीय होते हैं क्योंकि ये जोखिम मुक्त निवेश होता है और बाजार रेटिंग इन पर हाई रहती है। सरकारी प्रतिभूतियों में ट्रेजरी नोट, कैपिटल इंडेक्स्ड बांड, फ्लोटिंग रेट बांड आदि शामिल हैं।
सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबीएस)
सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। आप फिजिकल सोना खरीदने के बजाय सरकार द्वारा जारी सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं। हालांकि एसजीबी का रिटर्न बाजार से जुड़ा हुआ है। पर सरकार ने निवेश पर 2.50% की ब्याज दर तय की है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी)
एक भारतीय नागरिक के रूप में, आप किसी भी पोस्ट ऑफिस से न्यूनतम 100 रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) खरीद सकते हैं। यहां निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसमें आपको एक निश्चित रिटर्न की पेशकश की जाएगी। जैसा कि हमने बताया कि यहां जोखिम नहीं है, क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा समर्थित है।
राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस)
यह एक ऐसी योजना है जिसमें आप अपने रिटायरमेंट के लिए योगदान कर सकते हैं। आप एनपीएस में जो पैसा निवेश करेंगे, उसका प्रबंधन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (पीएफआरडीए) के साथ रजिस्टर्ड पेंशन फंड मैनेजर करेंगे। मैच्योरिटी पर 40% पैसे का उपयोग एन्युटी खरीदने के लिए किया जाता है, बाकी 60% पैसा एक साथ निकाला जा सकता है। एक बार में निकाली गई पूरी राशि टैक्स फ्री है।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश किया जाने वाला एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जहां आप न्यूनतम राशि 1,500 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। सरकार इस पर ब्याज दर तय करती है जिसे आप हर महीने सीधे अपने बचत खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। आप इनमें से किसी भी योजना को चुन सकते हैं, जो आपकी आवश्यकताओं के हिसाब से बेस्ट हो।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications