नई दिल्ली, अप्रैल 17। बीते हफ्ते शेयर बाजार में कुछ कंपनियों ने ही मिलकर निवेशकों का 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान करा दिया है। अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 1,108.25 अंक (1.86 फीसदी) की गिरावट के साथ बंद हुआ है। लेकिन इस गिरावट के चलते ही सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों ने करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये नुकसान करा दिया है। यहां पर यह याद रखने की बात है कि बीते हफ्ते शेयर बाजार में केवल 3 दिन ही कारोबार हुआ था। अगर यह कारोबार और ज्यादा होता तो शायदा घाटा और ज्यादा बढ़ सकता था। बीते हफ्ते शेयर बाजार में गुरुवार को महावीर जंयती और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते कारोबार नहीं हुआ था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन 7 कंपनियों ने कराया 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप पिछले हफ्ते 1,32,535.79 करोड़ रुपये कम हुई है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। रिलायंस की मार्केट कैप 43,491.37 करोड़ रुपये कम होकर 17,26,714.05 करोड़ रुपये बची है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 27,953.78 करोड़ रुपये से घटकर 4,31,028.49 करोड़ रुपये बची है। इस प्रकार एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 27,866.34 करोड़ रुपये घटकर 8,12,338.57 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 14,631.11 करोड़ रुपये कम होकर 4,31,028.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 9,348.88 करोड़ रुपये घटकर 13,39,688.48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 7,119.26 करोड़ रुपये कम होकर 5,05,737.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 2,125.05 करोड़ रुपये कम होकर 4,43,685.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
हालांकि इन 3 कंपनियों ने कराया है फायदा
हालांकि इसी दौरान अडाणी ग्रीन एनर्जी की मार्केट कैप 84,581.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,050.99 करोड़ रुपये के स्तर को छू गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,559.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,739.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मार्केट कैप 1,249.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,61,848.65 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,26,714.05 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,39,688.48 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,12,338.57 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,29,739.59 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,05,737.77 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,61,848.65 करोड़ रुपये
- अडाणी ग्रीन एनर्जी 4,48,050.99 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,43,685.79 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 4,31,028.49 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,31,028.49 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications